जादूगोड़ा: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की राखा कॉपर ताम्र खदान की ठेका खनन कंपनी साउथ-वेस्ट माइनिंग लिमिटेड की स्ट्रीट लाइट से कूला मारा, रुआम, डिग्री मोड, कुमीमुढ़ी, शंखोंडीह राखा कॉपर के क्षेत्र के कई गांवों की गलियां अब रोशनी से जगमगाने वाली हैं. गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की पहल से ग्रामीणों में खुशी की लहर है. साउथ ईस्ट माइनिंग लिमिटेड के कार्मिक अधिकारी अविनाश कुमार कहते है कि माइंस झुकने से पूर्व लंबे समय से पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ था. अब जल्द ही स्थिति बदलने वाली है. आने वाले 15 दिनों में रास्तों पर अब रात के समय भी उजाला रहेगा. इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और चोरी सहित अन्य घटनाओं पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
रुआम गांव के सूरज महतो कहते है कि रात होते ही गांव की गलियां अंधेरे में डूब जाती थीं. सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को होती थी. आने वाले दिनों में स्ट्रीट लाइट लगने से लोगों को काफी राहत मिलेगी. बहरहाल देखना यह कि कंपनी प्रबंधन के इस घोषणा के बाद यह योजना कितनी जल्दी धरातल पर उतरती है और गांवों को रोशनी की सौगात मिलती है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई रौशनी साबित होगी.












