रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक निरल पूर्ति को वर्ष 2026 के लिए झारखंड विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार दिया जायेगा. शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की उपस्थित में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में हुई बैठक में निरल पूर्ति के नाम को फाइनल किया जायेगा. इसको लेकर एक चयन समिति का गठन किया गया था, जिसकी अध्यक्षता रवींद्र नाथ महतो ने किया था. चयन समिति ने सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पश्चिम सिंहभूम जिले (कोल्हान) के मंझगांव से झामुमो के विधायक निरल पूर्ति के नाम पर मुहर लगायी. निरल पूर्ति चार बार के विधायक रहे है. वे 2014 से मझगांव के विधायक है. उससे पहले वे 2005 और 2009 तक इसी सीट से विधायक रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
इस बार भी वे विधायक है. साफ सुथरे छवि वाले निरल पूर्ति लाइमलाइट से दूर रहते है. उन्होंने अपने चयन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो समेत झारखंड और अपने विधानसभा की जनता के प्रति आभार जताया है. निरल पूर्ति लगातार चुनाव जीतते रहे है. भाजपा प्रत्याशी बड़कुंवर गगराई को उन्होंने 59870 मतों के अंदर से पिछले चुनाव में पराजित किया था. उन्होंने कहा कि यह सम्मान मझगांव की जनता की है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान की बात है कि हमारे जैसे विधायक को भी विधानसभा का उत्कृष्ट विधायक के तौर पर चुना गया.












