रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को झारखंड की महान विभूतियों भगवान बिरसा मुंडा, वीर पोटो हो एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर जन प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुआ, सांसद जोबा माझी, विधायक निरल पुर्ती, सुखराम उरांव, दशरथ गगराई, सोनाराम सिंकू, जगत माझी, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, चाईबासा नगर परिषद् अध्यक्ष नितिन प्रकाश एवं चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव समेत अन्य जन प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष, वीर पोटो हो के अदम्य साहस तथा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के झारखंड आंदोलन एवं आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए योगदान को याद किया गया. वक्ताओं ने अपने संबोधन में महान विभूतियों के संघर्ष, त्याग और आदर्शों को आत्मसात कर झारखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया.












