जमशेदपुर : टाटा स्टील के स्पेयर्स मैन्युफैक्चरिंग विभाग (एसएमडी) के जेडीसी द्वारा प्लांट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कुल 104 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. जमशेदपुर ब्लड बैंक के अनुरोध पर बहुत ही कम समय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभागीय चीफ कल्याण प्रसाद, सशरीर पहुंच कर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया और अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के हेड अरविंद झा एवं संजय झा ने अहम भूमिका निभायी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा जेडीसी चेयरमैन मनोज कुमार, कमेटी मेंबर मनोज कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार , दिनेश कुमार, नीरज पाराशर एवं शुशांत शेखर का अहम योगदान रहा. सबसे महत्वपूर्ण योगदान जिनका था वो थी प्रेरणा कांडवाल का, जो कि इस विभाग की जेडीसी सचिव है, जिन्होंने इतने कम समय में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया.












