जमशेदपुर: संविधान दिवस के पावन अवसर पर गुरुवार को पुराने न्यायालय परिसर, जमशेदपुर स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ समारोह आयोजित किया गया.कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा संविधान में निहित मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया तथा समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के संवैधानिक आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, समर्पण, मेहनत एवं आपसी समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सभी के सहयोग से कार्यक्रम गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ.इस अवसर पर आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया. साथ ही कहा गया कि बाबा साहेब के विचारों और भारतीय संविधान के मूल आदर्शों का प्रचार-प्रसार करना हम सभी का नैतिक दायित्व है.कार्यक्रम ने समाज में संवैधानिक चेतना, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रेरणादायक संदेश दिया.इस कार्यक्रम जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं में बाबा भीम राव अम्बेडकर मंच के गणेश टुडू (अध्यक्ष), मदन शर्मा (महासचिव), पवन कुमार, प्रदीप, वर्णवाल, रमेश प्रसाद, हेमंत कुमार, सुनील महतो, एसके दास, अनिल शर्मा, पीपी भगत, रमेश मोदक, राजेश प्रमाणिक, सहित अन्य सैकड़ों को संख्या में अधिवक्ताओं मौजूद थे.















