जमशेदपुर : टाटा स्टील के पावर सिस्टम का वार्षिक जेडीसी आयोजित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट प्रोबाल घोष, विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, जेडीसी चेयरपर्सन एच अमरनाथ व्यास, वाइस चेयर पर्सन आरएस चौहान, सचिव सत्यम मंगल मूर्ति समेत अन्य लोग मौजूद थे. करीब 350 से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लिया. पावर सिस्टम से जुड़े 6 विभागों के कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया. इस दौरान कस्टमर, सप्लायर फीडबैक लिया गया. कई सारे सवाल का जवाब दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट प्रोबाल घोष ने बताया कि जेडीसी के जरिये कंपनी कम्यूनिकेशन, कोलेबोरेशन, कनेक्ट, केयर व एजुकेशन, इंपायरमेंट पर साथ मिलकर काम करता है. उन्होंने आइडिया के इंप्लीमेंटेशन पर जोर दिया. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने इस मौके पर 1956 के समझौते और ज्वाइंट कंसल्टेशन सिस्टम के बारे में विस्तार से बातचीत की. एनपीएस और एनएस ग्रेड के रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले मेडिकल की सुविधा पर चर्चा की. इस मौके पर मैनेजमेंट की ओर से सीओपीएसइ रवि कुमार, सीआइएमइ अजीत कर, चीफ प्रसन्नजीत दत्ता, एचआरबीपी चीफ यशवंत पांडेय, हेड एचआरबीपी नाजिश इमदाद, टीएमएच के रिंकू भार्गव, डॉ राहुल कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, अजय चौधरी, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे समेत अन्य लोग मौजूद थे.












