जमशेदपुर : टाटा स्टील चेस इंडिया एक बार फिर 7 से 10 जनवरी, 2027 तक कोलकाता में आयोजित होने जा रहा है. चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विश्वस्तरीय शतरंज के रोमांच, प्रतिस्पर्धा और बौद्धिक कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा. यह टूर्नामेंट कोलकाता के धनो धान्यो ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा. यह टूर्नामेंट दुनिया के प्रमुख शतरंज खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और खेल प्रेमियों के साथ शतरंज के रोमांच को साझा करने का मंच प्रदान करेगा. शतरंज के साथ कोलकाता के पुराने जुड़ाव और इस खेल के प्रति लोगों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए, यह आयोजन भारतीय शतरंज जगत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा. (नीचे भी पढ़े)
टाटा स्टील चेस इंडिया ने देश में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में अपनी पहचान बनाई है. यह भारतीय दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता देखने का अवसर देने के साथ-साथ नई पीढ़ी के शतरंज खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है. वर्ष 2027 का संस्करण भी इस खेल की बढ़ती लोकप्रियता और विभिन्न पीढ़ियों के खिलाड़ियों व दर्शकों को जोड़ने की इसकी क्षमता का जश्न मनाते हुए इस प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदरा रामम ने कहा कि टाटा स्टील हमेशा से ऐसे मंच तैयार करने में विश्वास रखती है, जो उत्कृष्टता को बढ़ावा दें और युवा प्रतिभाओं को निखारें. टाटा स्टील चेस इंडिया इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है.. (नीचे भी पढ़े)
इसके आठवें संस्करण में प्रवेश करते हुए हमें गर्व है कि हम एक ऐसा विश्वस्तरीय मंच तैयार करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं, जो भारत के भावी चैंपियनों को प्रेरित करे और वैश्विक शतरंज के प्रमुख केंद्र के रूप में भारत की पहचान को और मजबूत बनाए. चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में शतरंज प्रेमियों, खेल प्रशंसकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है. इससे शतरंज और खेल संस्कृति के प्रमुख केंद्रों में से एक के रूप में कोलकाता की पहचान और मजबूत होगी. गेमप्लान के डायरेक्टर, जीत बनर्जी ने कहा कि आज टाटा स्टील चेस इंडिया को विश्वस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के रूप में पहचान मिल चुकी है. इसे संभव बनाने में टाटा स्टील के निरंतर सहयोग के लिए हम उनके आभारी हैं. हमें यह देखकर बेहद खुशी होती है कि दुनिया के कई प्रमुख खिलाड़ी टाटा स्टील चेस इंडिया में भाग लेने के लिए अपने सालाना टूर्नामेंट कैलेंडर की योजना बनाते हैं. . (नीचे भी पढ़े)
यह इस प्रतियोगिता के स्तर और गुणवत्ता को दर्शाता है. प्रतिभागी खिलाड़ियों, टूर्नामेंट के प्रारूप और कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी समय आने पर आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी. टाटा स्टील चेस इंडिया एक प्रमुख शतरंज पहल है, जो भारत में शतरंज को बढ़ावा देने और इसके विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है. दुनिया भर के जाने-माने खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने और दर्शकों को उच्चस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता देखने का अवसर देने के साथ-साथ, यह टूर्नामेंट अधिक से अधिक लोगों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है. इस टूर्नामेंट में रैपिड और ब्लिट्ज प्रारूपों में विश्व के शीर्ष ग्रैंडमास्टर्स, जिनमें विश्वनाथन आनंद, मैग्नस कार्लसन और डी गुकेश शामिल हैं, हिस्सा ले चुके हैं. टाटा स्टील का शतरंज से लंबे समय से जुड़ाव रहा है. कंपनी को नीदरलैंड के विज्क आन ज़ी में आयोजित होने वाले टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट की वैश्विक पहचान और प्रतिष्ठा पर गर्व है, जिसे इसने वर्षों में हासिल किया है. टाटा स्टील चेस इंडिया भी पेशेवर शतरंज जगत में एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के रूप में अपनी जगह बना चुका है। आने वाले वर्षों में इसे और बड़ा और बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा.















