जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की पुन: नियुक्ति को टाटा ट्रस्ट की ओर से बांबे हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी है. टाटा ट्रस्ट की दो संस्था सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और दी रतन टाटा ट्रस्ट बांबे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है. इसकी सुनवाई शुक्रवार को होगी. 17 सितंबर को हुई टाटा संस की बोर्ड मीटिंग में टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर एन चंद्रशेखरन की पुन: नियुक्ति कर दी गयी थी. फरवरी 2027 को वे रिटायर होने वाले थे, लेकिन फिर भी उनको नियुक्त कर दिया गया. पांच साल के लिए यह नियुक्ति की गयी है. हालांकि, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने कहा था कि ऐसा कोई फैसला हुआ ही नहीं था, लेकिन फिर भी एजेंडा में इसको दिखा दिया गया कि एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति कर दी गयी है. (नीचे भी पढ़े)
गौरतलब है कि फरवरी 2027 को टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल समाप्त होने वाला है. इससे पहले खुद चंद्रशेखरन ने एक पत्र टाटा ट्रस्ट को लिखा था और कहा था कि वे आगे अपना कार्यकाल बढ़ाना नहीं चाहते है. वे टाटा समूह से अलग होना चाहते है. लेकिन आनन फानन में टाटा संस की बैठक में उनको फिर से नियुक्ति की जानकारी साझा की गयी. बकायदा मीटिंग के मिनट्स में इसको शामिल कर लिया गया कि टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है. खुद चंद्रशेखरन ने इस प्रस्ताव को मंजूर भी कर लिया. इसके बाद टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने इसका विरोध किया. इसको लेकर कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, जिसके बाद टाटा ट्रस्ट के दो ट्रस्ट ने इस नियुक्ति को बांबे हाईकोर्ट में चुनौती दे दी है.












