जमशेदपुर : देश के सबसे बड़े कारोबारी संस्था टाटा समूह में घमासान अब पूरी तरह सतह पर आ गयी है. इसको लेकर बंबई हाईकोर्ट की सुनवाई के ठीक पहले शुक्रवार को नोएल टाटा के नेतृत्व वाले टाटा ट्रस्ट के अधीन संचालित सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट ने महाराष्ट्र के चैरिटी कमीश्नर के पास कैविएट दाखिल किया है. यह कैविएट ट्रस्टी विजय सिंह और वेणु श्रीनिवासन के खिलाफ दायर किया गया है. इस कैविएट के माध्यम से ट्रस्ट ने मांग की है कि श्रीनिवासन और बिजय सिंह की शिकायत को लेकर कोई भी फैसला ट्रस्ट का पक्ष सुने बिना नहीं लिया जाये.(नीचे भी पढ़े)
दरअसल, यह मामला तब सामने आया, जब 26 नवंबर 2026 को डायरेक्टर बिजय सिंह और वेणु श्रीनिवासन ने चैरिटी कमीश्नर को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में उन्होंने 25 नवंबर को टाटा ट्रस्ट की तरफ से जारी सरकुलर की जांच की मांग की थी. उस सरकुलर में टाटा संस और उसके कुछ डायरेक्टर के खिलाफ बंबई हाईकोर्ट में कानूनी कार्रवाई करने की इजाजत दी गयी थी. इस कारण ही कैविएट दायर किया गया है.















