जमशेदपुर : टाटा स्टील और एपीएल ओपोलो के बीच हुए डील का मामला फंस सकता है. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान साफ तौर पर कहा कि टाटा स्टील और एपीएल अपोलो ट्यूब्स के बीच प्रस्तावित सौदे की समीक्षा किया जा रहा है. इस प्रक्रिया में अल्पांश यानी माइनारिटी शेयरधारकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जायेगी. वे एसोचैम के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. प्रस्तावित योजना के तहत एपीएल अपोलो ट्यूब्स लगभग 28 हजार करोड़ रुपये में टाट स्टील के स्टील ट्यूब और कलर कोटेड स्टील कारोबार का अधिग्रहण करेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इस अधिग्रहण के लिए मुख्य रुप से लोन के माध्यम से धन जुटाने की संभावना है. दूसरे चरण में टाटा स्टील प्रोमोटर समूह की हिस्सेदारी खरीदने और उसके बाद सार्वजनिक शएयरधारकों के लिए ओपन ऑफर लाने के जरिये विस्तारित एपीएल अपोलो में हिस्सेदारी खरीदेगी. इस चरण का कुल संभावित मूल्य लगभग 32267 करोड़ रुपये है. इस पूरी प्रक्रिया को लेकर सेबी नजर रख रही है कि आखिर कैसे कैसे इसकी सौदेबाजी हो रही है. इस सौदे को लेकर चिंता यह है कि अधिग्रहण के लिए एपीएल अपोलो को काफी अधिक कर्ज उठाना पड़ सकता है. निवेशकों का सवाल है कि इस स्थिति में कंपनी के अल्पांश शेयरधारकों के हितों की पर्याप्त सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जायेगी.















