जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत टीओपी चौक के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल ने 70 वर्षीय अब्दुल मुतल्लिब को टक्कर मार दी. हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, अब्दुल मुतल्लिब टीओपी चौक से अपने घर ताज नगर स्थित अल हयात के पास जा रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या जेएच 5डीजी2014 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले नजदीकी क्लीनिक ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए टिनप्लेट अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं, कपाली ओपी पुलिस मोटरसाइकिल सवार युवक को अपने साथ थाने ले गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.















