चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के आमलागोड़ा गांव के पास वन विभाग की ओर से करोड़ों की लागत से निर्मित इकोलॉजिकल पार्क का शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन उद्घाटन किया. विधायक समीर मोहंती ने भूमि पूजन कर और फीता काट कर पार्क का विधिवत् उद्घाटन किया. विधायक समीर मोहंती ने कहा कि आज चाकुलिया के लिए ऐतिहासिक दिन है. राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने करोड़ों की लागत से निर्मित इकोलॉजिकल पार्क का ऑन लाइन उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया है. पार्क का निर्माण विगत पांच वर्षो से चल रहा था जो पूर्ण हो गया है. उन्होंने कहा कि यह राज्य का सबसे बड़ा पार्क है. (नीचे भी पढ़ें)

श्री मोहंती ने कहा कि उनके संघर्ष को जनता ने दो-दो बार अपना आशीर्वाद देकर विधायक बनाया है. उन्होंने विधायक बनकर हमेशा विस क्षेत्र को बेहतर बनाने और विकास को गति देने का काम किया है. सीएम हेमंत सोरेन से उन्होंने क्षेत्र के लिए जो भी मांगा उन्होंने निःसंकोच दिया है. उन्होंने विस क्षेत्र में तीन तीन पार्क निर्माण कराने के साथ साथ कन्हाईश्वर पहाड़, गोटाशिला पहाड़ और खोड़ी पहाड़ का सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया है. इससे क्षेत्र को पर्यटन का दर्जा और लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा. इस पार्क में 150 से 200 बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा और बाहर के लोगों का आना जाना होगा इससे क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा. उन्होंने क्षेत्र में जल्द डायलिसिस सेंटर बनवाने की भी घोषणा की. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक ने कहा कि बंदे भारत डब्बा बनाने का कारखाना लगाने और चाकुलिया एयरपोर्ट को कारगो के रूप में प्रयोग लाने के लिए लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं. मौके पर घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन ने कहा कि इकोलॉजिकल पार्क का आज भव्य उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन किया है और स्थानीय जन प्रतिनिधि ने भूमि पूजन कर और फीता काट कर उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया है. इस क्षेत्र के लिए स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने शिक्षा, स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए संसाधन उपलब्ध कराने का काम किया है. इस क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा पार्क निर्माण कराया. सड़क, नाला निर्माण करना ही सिर्फ विकास नहीं है उन्होंने कहा कि विधायक श्री मोहंती ने प्रकृति को संरक्षण कर वृहद पार्क का निर्माण कराया है जो सराहनीय है. यहां स्विमिंग पूल, भूल-भुलैया, कॉटेज, औषधि बगान,शिव कुंड समेत अन्य का निर्माण कराया गया है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं पार्क उद्घाटन के पश्चात पार्क में घूमने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाडंगी, झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, सरोज महापात्र, जिला परिषद् सदस्य धरित्री महतो, रायदे हांसदा, नपं अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, डीएफओ सबा आलम अंसारी, चाकुलिया सीओ नवीन पुर्ती, नपं पदाधिकारी मोटाय बानरा, थाना प्रभारी राजेश कुमार, असित मिश्रा, शिवचरण हांसदा, जीतवाहन राउत, राकेश मोहंती, साहेबराम मांडी, गोपन परिहारी, जगन्नाथ महतो, शिवचरण हांसदा, बलराम महतो, तरुण बेरा, पार्षद मौसमी मल्लिक, राजा बारिक, गौतम दास, विशाल बारिक, राहुल महतो, राम बास्के समेत अन्य उपस्थित थे.












