जमशेदपुर : महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले कल्याण न्यास एवं माली मालाकार कल्याण समिति, जमशेदपुर के बैनर तले जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में कुल 72 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा नेता हरेलाल महतो, रविशंकर मौर्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, संजय मालाकार, संस्था के अध्यक्ष जमुना भगत प्रभाकर ने दीप प्रज्वलित कर तथा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जमुना प्रभाकर ने किया तथा संचालन मुकेश कुमार मंटू ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने स्व फुले के जीवन पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आज हमारे घर की महिलाएं अगर किसी बड़े पद पर हैं तो इनका पूरा श्रेय फुले जी को जाता है. जिस वक्त हमारे देश में महिलाओं को पढ़ने का अधिकार नहीं था, उस समय उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर देश में पहला महिला स्कूल खोलने का कार्य किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता हरेलाल महतो ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले की महता इसी बात से समझ में आती है कि हमारे संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी इन्हें अपना आदर्श मानते थे. ऐसे महापुरुष की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में आकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. कार्यक्रम को प्रो रविशंकर मौर्य, किशोर यादव संजय मालाकार, रवींद्र सैनी ने भी संबोधित किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मालाकार समाज के अध्यक्ष प्रेमलाल भगत, दीपक कुमार, संजय भगत, विनय भगत, अजीत भगत शुभनारायण भगत, मुकेश कुमार, किशोर भगत, धर्मेंद्र प्रसाद, सुबोध प्रभाकर, महेंद्र सैनी, प्रमोद मालाकार, प्रदीप सिंह, रवींद्र भगत, दिलीप महतो,राजेंद्र भगत, संदीप सिंह, निधि कुमारी विनीता भगत, रानी देवी, विनोद चौबे, अजय कामत आदि लोग उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन राजेश भगत ने किया.















