जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कीताडीह स्थित वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, यूपीएस बैकअप और तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता की विस्तारपूर्वक समीक्षा की. उपायुक्त को उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि ईवीएम की स्थिति नियमित रूप से जांची जाती है तथा आयोग के मानकों के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं.(नीचे भी पढ़े)
उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाना अनिवार्य है और इसकी अद्यतन रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजी जाती है। इस दौरान मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.















