जमशेदपुर : इंटक के राष्ट्रीय सचिव विजय खां आगामी 1 दिसम्बर से 3 दिसम्बर तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित अधिवेशन में भाग लेने के लिए आज दिल्ली पहुंचे. दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने इंटक के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव सह वरीय कार्यालय प्रभारी पीजे राजू से शिष्टाचार मुलाकात की. (नीचे भी पढ़े)
मुलाकात के दौरान आगामी अधिवेशन को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी आयोजन को सफल बनाने के लिए विजय खां को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई. इस अवसर पर उनके साथ पंजाब इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष मणि चठा भी उपस्थित थे.















