• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
शनिवार, नवम्बर 28, 2026
18 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand bjp chargesheet on cm hemant soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सात वर्षों के शासन का भाजपा ने जारी किया जनता का चार्जशीट, भाजपा ने कहा – थाना, विधायक आवास और जेल तक सुरक्षित नहीं, पुलिस कस्टडी में मौतें और पत्रकारों पर पुलिसिया दमन, राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

नवम्बर 28, 2026
in खबर, झारखंड न्यूज़, रांची न्यूज़
0
jharkhand bjp chargesheet on cm hemant soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सात वर्षों के शासन का भाजपा ने जारी किया जनता का चार्जशीट, भाजपा ने कहा – थाना, विधायक आवास और जेल तक सुरक्षित नहीं, पुलिस कस्टडी में मौतें और पत्रकारों पर पुलिसिया दमन, राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

रांची : झारखंड भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के सात वर्षों के कार्यकाल को लेकर जनता का चार्जशीट जारी किया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हेमंत सोरेन सरकार के पार्ट-वन और पार्ट-टू के कार्यकाल को मिलाकर सात वर्ष पूरे होने पर सरकार के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट पुस्तिका का विमोचन किया. इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि आज झारखंड सरकार अपनी सातवीं वर्षगांठ मना रही है. हेमंत सोरेन के दोनों कार्यकाल को मिलाकर सरकार के सात वर्ष पूरे हो चुके हैं. लेकिन बड़े दुख की बात है कि जिस सोच और सपने के साथ अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने झारखंड राज्य का गठन किया था, उस सपने को इस सरकार ने पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. पिछले सात वर्षों से झारखंड अपनी दुर्दशा झेलने को मजबूर है. उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जारी यह चार्जशीट हेमंत सरकार के सात वर्षों में लूट, झूठ, अव्यवस्था, अन्याय और शोषण का दस्तावेज है. हेमंत सोरेन सरकार का सात वर्षों का कार्यकाल झारखंड के इतिहास में कुशासन, अराजकता, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, बेलगाम अपराध, युवाओं के साथ छल, किसानों की उपेक्षा तथा आदिवासी-मूलवासी समाज सहित आम जनता की अपेक्षाओं के साथ विश्वासघात के रूप में याद किया जाएगा. श्री साहू ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. गरीब, आदिवासी, दलित, महिला, युवा और किसान से जुड़े मुद्दे हों या राज्य की कानून-व्यवस्था, सरकार का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बदहाल है. उन्होंने कहा कि जब-जब झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में सरकार रही है, तब-तब राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं. लोगों को रोजगार मिला है और कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही है. राज्य विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा है। वहीं, जब-जब झामुमो के नेतृत्व में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनी है, तब-तब इन दलों ने झारखंड को पीछे धकेलने का काम किया है. चार्जशीट पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद, रांची विधायक सीपी सिंह, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे.(नीचे भी पढ़े)

कानून-व्यवस्था ध्वस्त, थाना से जेल तक सुरक्षित नहीं
श्री साहू ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, लूट, सरकारी संरक्षण में माफिया राज, युवाओं एवं छात्रों के साथ धोखा तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के अस्तित्व और सुरक्षा पर बढ़ते संकट को लेकर गंभीर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की जनता की सरकार से पहली अपेक्षा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की होती है. लेकिन हेमंत सोरेन सरकार में झारखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. उम्मीद थी कि पिछले कार्यकाल की गलतियों से सबक लेकर मुख्यमंत्री अपने दूसरे कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे, लेकिन हेमंत सोरेन पार्ट-टू के दो वर्षों में स्थिति और बदतर हो गई है. उन्होंने कहा कि राज्य में हत्या, गोलीबारी, लूट, डकैती, चोरी, चेन छिनतई, अपहरण और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. राज्य में कानून के राज पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. थाना, विधायक आवास और जेल परिसर तक सुरक्षित नहीं हैं. पत्रकार तक सुरक्षित नहीं हैं. पुलिस कस्टडी में मौतें हो रही हैं और पुलिस पर दमन एवं अत्याचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं. श्री साहू ने सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े प्रकरण, गम्हरिया थाना परिसर में पुलिसकर्मी द्वारा एक असहाय महिला के साथ कथित दुष्कर्म, गोड्डा में मिशन के फादर पर आदिवासी महिलाओं को रोजगार का झांसा देकर यौन शोषण और गर्भपात कराने के आरोप, होटवार जेल में एक युवक के साथ कथित सामूहिक यौन उत्पीड़न तथा पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी और उनके साथ कथित पुलिसिया बर्बरता के मामलों को लेकर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया.(नीचे भी पढ़े)

यह भी पढ़ें: Jamshedpur rural hungama in public hearing on rakha copper mines : राखा कॉपर ताम्र खदान पर आयोजित जन सुनवाई में पूर्व कर्मचारियों का हंगामा, 1997 के वेतन समझौते के एरियर भुगतान पर उठाया सवाल, कर्मचारी पुत्रों को नौकरी में प्राथमिकता देने की रखी मांग

आदिवासी समाज की सुरक्षा और जल-जंगल-जमीन पर उठाए सवाल
श्री साहू ने निशा भगत आत्महत्या मामला, संध्या टोपनो, सूर्या हांसदा, पहड़ा राजा सोमा मुंडा, रूपा तिर्की और रामेश्वर मुर्मू की हत्या के मामलों का उल्लेख करते हुए राज्य में आदिवासी समाज की सुरक्षा पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का वादा करने वाली सरकार में आदिवासी-मूलवासी समाज की जमीन की लूट हो रही है. आरोप है कि सरकारी संरक्षण में पुलिस बल खड़ा कराकर आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कराया जा रहा है. इस मामले में सरकार के विधायकों तक की संलिप्तता के आरोप सामने आए हैं। आखिर आदिवासियों की जमीन और उनके अधिकारों की रक्षा कौन करेगा?(नीचे भी पढ़े)

अंचल से सचिवालय तक भ्रष्टाचार, खनिज संपदा की लूट
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर श्री साहू ने कहा कि राज्य में अंचल कार्यालय से लेकर हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है. आम आदमी को अपनी ही जमीन की रसीद कटवाने और म्यूटेशन कराने तक के लिए घूस देनी पड़ रही है. बिना नजराना दिए आम लोगों का काम नहीं हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में थानों और जिलों की बोली लग रही है. पुलिस व्यवस्था में भ्रष्टाचार के कारण पहले लागत निकालने और फिर अधिक से अधिक मुनाफा वसूलने का खेल चल रहा है. पुलिस रात में लोगों की सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि खनिज संपदाओं की लूट में हिस्सेदारी के लिए खड़ी दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि बालू, कोयला, पत्थर, आयरन ओर सहित राज्य की बहुमूल्य खनिज संपदाओं की खुलेआम लूट जारी है. सरकारी संरक्षण में माफिया राज फल-फूल रहा है और राज्य के संसाधनों को लूटा जा रहा है. श्री साहू ने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड के छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ धोखा किया है. झारखंड के युवाओं के हक और अधिकार की नौकरियों को पैसे लेकर बेचने का काम किया जाता रहा है. हद तो तब हो गई जब स्थानीय भाषाओं के लिए आयोजित परीक्षाओं में ऐसे अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिन्हें संबंधित स्थानीय भाषा की जानकारी तक नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन द्वारा छात्रों को प्रताड़ित किया जा रहा है. उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. झामुमो के गुंडों द्वारा छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने की घटनाएं सामने आई हैं. युवाओं और छात्रों से लगातार वादाखिलाफी की जा रही है। सरकार ने उनके भविष्य को अनिश्चितता में डाल दिया है. श्री साहू ने राज्य में विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाते हुए सरकार को विकास विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि संवेदकों और मजदूरों का पैसा बकाया है. कई संवेदक दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गए हैं. वृद्धों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है और छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए परेशान होना पड़ रहा है. राज्य में प्रशासनिक अराजकता की स्थिति है और विकास योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हुआ है.(नीचे भी पढ़े)

एसआइआर और एमएमडीआर के विरोध को बताया राजनीतिक नौटंकी
श्री साहू ने एसआइआर और एमएमडीआर के मुद्दे पर भी राज्य सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर राज्य सरकार का विरोध राजनीतिक है और यह संविधान की भावना के विपरीत है. एसआइआर कोई पहली बार नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में सेस के नाम पर लूट की जा रही है. राज्य सरकार अवैध कारोबार करना चाहती है, इसलिए इसका विरोध कर रही है. उन्होंने राज्य सरकार पर संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति विरोधी रवैया अपनाने तथा तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. श्री साहू ने राज्य में बदहाल बुनियादी सुविधाओं, जल जीवन मिशन की स्थिति, पलायन, विस्थापन, निवेश के नाम पर सरकार के केवल सैर-सपाटा करने और प्रशासनिक अराजकता को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राज्य में आम जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सरकार विफल रही है. रोजगार और विकास के अवसरों के अभाव में पलायन जारी है तथा विस्थापन से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार गंभीर नहीं है. श्री साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों पर जवाब मांगा. उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि युवाओं को रोजगार और नौकरी देने तथा बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कहां पूरा हुआ? 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा कहां गया? किसानों को धान का 3200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी देने का वादा क्यों पूरा नहीं हुआ? हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज और हर जिले में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने के वादे का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि ऐसे तमाम वादे हैं, जिनके आधार पर हेमंत सरकार सत्ता में आई थी, लेकिन आज उन वादों का कोई हिसाब नहीं है। जनता सरकार से अपने अधिकार और वादों का जवाब मांग रही है. श्री साहू ने कहा कि राज्य की जनता इस सरकार से आजिज आ चुकी है. जनता सरकार के सात वर्षों का हिसाब चाहती है। जब भी चुनाव होगा, जनता इस सरकार को सत्ता से हटाने के लिए तैयार बैठी है.

संबंधित खबरें

  • Jamshedpur rural hungama in public hearing on rakha copper mines : राखा कॉपर ताम्र खदान पर आयोजित जन सुनवाई में पूर्व कर्मचारियों का हंगामा, 1997 के वेतन समझौते के एरियर भुगतान पर उठाया सवाल, कर्मचारी पुत्रों को नौकरी में प्राथमिकता देने की रखी मांग28 नवम्बर 2026
  • Jamshedpur rural body found : बड़ाबांकी पुल के नीचे मिला नवजात शिशु का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस25 नवम्बर 2026
  • Former deputy speaker kariya munda in icu-पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा रांची के अस्पताल में भर्ती,चिकित्सकों की टीम कर रही निगरानी24 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: झारखंड समाचारथानापुलिसभाजपारांची समाचार
Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur mmdp kit distributed to five patients : झारखंड स्थापना दिवस पर पांच फाइलेरिया मरीजों को दी गई एमएमडीपी किट, मरीजों को प्रभावित अंगों की साफ-सफाई व देखभाल की जानकारी भी दी गई
खबर

Jamshedpur mmdp kit distributed to five patients : झारखंड स्थापना दिवस पर पांच फाइलेरिया मरीजों को दी गई एमएमडीपी किट, मरीजों को प्रभावित अंगों की साफ-सफाई व देखभाल की जानकारी भी दी गई

नवम्बर 28, 2026
jamshedpur intuc leader in delhi : इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों में जुटे मजदूर नेता विजय खां, लोगों से की मुलाकात
खबर

jamshedpur intuc leader in delhi : इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों में जुटे मजदूर नेता विजय खां, लोगों से की मुलाकात

नवम्बर 28, 2026
jamshedpur dc political parties meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, 15 दिसंबर को नोटिस एवं दावा-आपत्ति के निष्पादन की तिथि निर्धारित, 22 दिसंबर को अंतिम रूप से होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Jamshedpur rural hungama in public hearing on rakha copper mines : राखा कॉपर ताम्र खदान पर आयोजित जन सुनवाई में पूर्व कर्मचारियों का हंगामा, 1997 के वेतन समझौते के एरियर भुगतान पर उठाया सवाल, कर्मचारी पुत्रों को नौकरी में प्राथमिकता देने की रखी मांग

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 28, 2026

जादूगोड़ा : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की राखा कॉपर की भूमिगत खदान व प्रोसेसिंग प्लांट में पर्यावरण क्षति को लेकर प्रदूषण...

Jamshedpur mahatma jyotiba phule remembered : महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, वक्ताओं ने स्व फुले के अवदानों को किया याद, ज्योतिबा फुले कल्याण न्यास के आयोजन में 72 यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur mahatma jyotiba phule remembered : महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, वक्ताओं ने स्व फुले के अवदानों को किया याद, ज्योतिबा फुले कल्याण न्यास के आयोजन में 72 यूनिट रक्त संग्रह

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले कल्याण न्यास एवं...

Jamshedpur new ssp office building inaugurated : जमशेदपुर में एसएसपी कार्यालय के नये भवन का समारोह पूर्वक हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधा युक्त कार्यालय से पुलिस के कामकाज में होगा गुणात्मक सुधार

Jamshedpur new ssp office building inaugurated : जमशेदपुर में एसएसपी कार्यालय के नये भवन का समारोह पूर्वक हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधा युक्त कार्यालय से पुलिस के कामकाज में होगा गुणात्मक सुधार

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस प्रशासन को आधुनिक और बेहतर कार्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक...

jamshedpur short film festival-बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्म महोत्सव ‘शॉर्ट्स’ का शुभारंभ, रविवार को दिखायी जायेगी नौ फिल्में

jamshedpur short film festival-बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्म महोत्सव ‘शॉर्ट्स’ का शुभारंभ, रविवार को दिखायी जायेगी नौ फिल्में

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस (सीएफई) में दो दिवसीय जमशेदपुर का वार्षिक लघु फिल्म महोत्सव शॉर्ट्स 2026 (19वें संस्करण)...

west singhbhum suicide-चाईबासा में टेंट संचालक ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

west singhbhum suicide-चाईबासा में टेंट संचालक ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 28, 2026

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर थाना अंतर्गत काजल टेंट हाउस के मालिक उज्जवल कुमार दास ( 45 )...

west singhbhum Khasmahal land survey- बड़ाजामदा में खासमहल जमीन की हुई मापी, चर्चाओं का बाजार गर्म

west singhbhum Khasmahal land survey- बड़ाजामदा में खासमहल जमीन की हुई मापी, चर्चाओं का बाजार गर्म

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 28, 2026

नोवामुंडी: पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा में शनिवार को अंचल प्रशासन की ओर से खासमहल जमीन की मापी शुरू कराई...

Jamshedpur rural ecological park inaugurated : चाकुलिया के आमलागोड़ा के पास नवनिर्मित इकोलॉजिकल पार्क का हुआ उद्घाटन, पार्क क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन व बेरोजगारों के लिए रोजगार का बनेगा माध्यम, देखें video

Jamshedpur rural ecological park inaugurated : चाकुलिया के आमलागोड़ा के पास नवनिर्मित इकोलॉजिकल पार्क का हुआ उद्घाटन, पार्क क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन व बेरोजगारों के लिए रोजगार का बनेगा माध्यम, देखें video

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 28, 2026

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के आमलागोड़ा गांव के पास वन विभाग की ओर से करोड़ों की लागत...

Tata workers union visit of AIMA team : ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के 45 प्रतिनिधियों ने किया टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा, जाना प्रबंधन और यूनियन के आपसी सौहार्द का राज

Tata workers union visit of AIMA team : ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के 45 प्रतिनिधियों ने किया टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा, जाना प्रबंधन और यूनियन के आपसी सौहार्द का राज

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (आइमा) से जुड़ी विभिन्न कंपनियों से के लगभग 45 प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर स्थित टाटा...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural hungama in public hearing on rakha copper mines : राखा कॉपर ताम्र खदान पर आयोजित जन सुनवाई में पूर्व कर्मचारियों का हंगामा, 1997 के वेतन समझौते के एरियर भुगतान पर उठाया सवाल, कर्मचारी पुत्रों को नौकरी में प्राथमिकता देने की रखी मांग

Jamshedpur mahatma jyotiba phule remembered : महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, वक्ताओं ने स्व फुले के अवदानों को किया याद, ज्योतिबा फुले कल्याण न्यास के आयोजन में 72 यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur new ssp office building inaugurated : जमशेदपुर में एसएसपी कार्यालय के नये भवन का समारोह पूर्वक हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधा युक्त कार्यालय से पुलिस के कामकाज में होगा गुणात्मक सुधार

jamshedpur short film festival-बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्म महोत्सव ‘शॉर्ट्स’ का शुभारंभ, रविवार को दिखायी जायेगी नौ फिल्में

west singhbhum suicide-चाईबासा में टेंट संचालक ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

west singhbhum Khasmahal land survey- बड़ाजामदा में खासमहल जमीन की हुई मापी, चर्चाओं का बाजार गर्म

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News