• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
शनिवार, नवम्बर 28, 2026
18 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand establishment day : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा का समापन, मुख्यमंत्री ने लगभग 9 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली 1,650 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उदघाटन, विशिष्ट सेवाओं, वीरता और उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न सेवाओं के लोगों को किया गया सम्मानित

नवम्बर 28, 2026
in खबर, झारखंड न्यूज़, रांची न्यूज़
0
jharkhand establishment day : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा का समापन, मुख्यमंत्री ने लगभग 9 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली 1,650 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उदघाटन, विशिष्ट सेवाओं, वीरता और उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न सेवाओं के लोगों को किया गया सम्मानित
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि 26 साल का यह युवा झारखंड संघर्ष एवं अनेक उतार-चढ़ाव को पार करते हुए आज इस मुकाम तक पहुंचा है. उन्होंने कहा कि खेलगांव परिसर में आयोजित स्थापना दिवस पखवाड़ा बेहद भव्य रहा और समापन अवसर पर लोगों का उत्साह तथा जिज्ञासा देखना सुखद है. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, नीलांबर-पीतांबर, कार्तिक उरांव और दिशोम गुरु शिबू सोरेन सहित अनेक मार्गदर्शकों के संघर्ष, त्याग व बलिदान को नमन करते हुए कहा कि राज्य के सवा तीन करोड़ लोग गर्व से स्वयं को अलग झारखंड राज्य का नागरिक मानते हैं. उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही. मुख्यमंत्री झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा समापन एवं सरकार के द्वितीय वर्षगांठ पर खेलगांव में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अलग राज्य के लिए संघर्ष करने वाली पीढ़ी के कई क्रांतिकारी अगुआ, मार्गदर्शक अब हमारे बीच नहीं रहे हैं, लेकिन आज का 26वां स्थापना दिवस नई पीढ़ी एवं नौजवानों के लिए संकल्प लेने का दिन है. उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन केवल पहाड़, जंगल या नदी-नाले नहीं, बल्कि जीने का आधार हैं, जिन्हें संरक्षित कर आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देना होगा. मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि झारखंड ने खनिज संपदा के माध्यम से सदियों तक देश और दुनिया को समृद्ध किया, लेकिन दुर्भाग्यवश राज्य के आदिवासी और मूलवासी हक-अधिकार एवं विकास की दौड़ में पीछे रहे. अब नई पीढ़ी को इस पिछड़ेपन को दूर कर झारखंड को अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा करने का संकल्प लेना होगा.(नीचे भी पढ़े)

जमीनी हकीकत, गरीबी और शिक्षा के स्तर को समझकर बनाई जा रही योजनाएं
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि 26 वर्षों के राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच अलग झारखंड सरकार बनने के बाद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटी है. उन्होंने बताया कि पखवाड़े में हर जिले, पंचायत और गांव से आई महिलाओं ने स्टॉल लगाकर बाजार को गति दी है और हाल ही में दिल्ली ट्रेड फेयर के झारखंड पवेलियन में भी महिलाओं ने अपनी हुनर व उत्पादों का सफल प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को उचित बाजार दिलाने, जीआई टैगिंग और घर बैठे ऑनलाइन खरीद-बिक्री की व्यवस्था की गई है तथा जमीनी हकीकत, गरीबी और शिक्षा के स्तर को समझकर योजनाएं बनाई जा रही हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि 11वीं के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश के समय आर्थिक कमी से जूझ रहे विद्यार्थियों को सहायता दी जा रही है. साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मोबाइल और लैपटॉप जैसी आवश्यक सुविधाएं भी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि हर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को समान रूप से सम्मानित किया जा रहा है और युवाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कई विभागों के माध्यम से जारी है..(नीचे भी पढ़े)

यह भी पढ़ें: Jharkhand Special session-झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में एमएमडीआर के खिलाफ प्रस्ताव पारित, सीएम ने कहा- झारखंड को हर साल 13 हजार करोड़ के राजस्व का नुकसान, केंद्र ने व्यापारियों के हित में किया संशोधन

छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध करायेगी सरकार
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि विकास की गति देर से शुरू होने के कारण कई राज्य आगे निकल गए हैं. लेकिन झारखंड में भी अब बदवाल आ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने झारखंड के युवाओं और नौजवानों से राज्य के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना, विद्यालयों के उन्नयन, छात्रावासों की बेहतर व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है. इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं. अभिभावक निजी विद्यालयों से अपने बच्चों का नामांकन हटाकर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में करने के प्रति भी आकर्षित हो रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को सरकार की ओर से भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है, ताकि उन्हें भोजन की व्यवस्था को लेकर चिंता नहीं करनी पड़े और वह पूरी एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का युवा वर्ग ही समृद्ध झारखंड निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है. हम अपने बच्चों को बेहतर दिशा देने के उद्देश्य से निरंतर सकारात्मक कार्य कर रहे हैं. राज्य के युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार पूरी तत्परता के साथ आगे बढ़ रही है..(नीचे भी पढ़े)

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रहा झारखंड
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड के महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मिसाल कायम कर रहा है. राज्य सरकार महिलाओं और बहनों को सम्मान राशि प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रही है. एक ही परिवार में एक से अधिक महिलाएं होने पर भी सभी पात्र महिलाओं को सम्मान राशि का लाभ मिल रहा है. 50 लाख से अधिक परिवारों तक एक-एक महिलाओं के घरों में 10-10 हजार रूपये तक की राशि पहुंचने से उनके जीवन में आर्थिक आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का नया अध्याय जुड़ा है. इस सम्मान राशि के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर रही हैं और अपनी आजीविका स्वयं अर्जित करने के साथ परिवार की आर्थिक मजबूती में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं. राज्य के भीतर ही रोजगार व सुरक्षित माहौल बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर करने का प्रयास किया गया है..(नीचे भी पढ़े)

वर्ष 2050 तक झारखंड को देश के विकसित एवं अग्रणी राज्यों के समकक्ष खड़ा करना है
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के माध्यम से राज्य के विकास को नई गति देते हुए झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करना हमारा लक्ष्य है. हमें विकास की रफ्तार तेज करनी है और वर्ष 2050 तक झारखंड को देश के विकसित एवं अग्रणी राज्यों के समकक्ष खड़ा करना है. उन्होंने कहा कि खेल, कला, संस्कृति और शिक्षा में युवाओं की अपार संभावनाएं हैं. राज्य में संभावनाओं और संसाधनों की कोई कमी नहीं है. दृढ़ संकल्प, ईमानदार सोच और सामूहिक प्रयास की जरूरत है. राज्य की सवा 3 करोड़ जनता विशेष कर युवा और नौजवानों के भविष्य को लेकर अबुआ सरकार की सोच और प्रतिबद्धता समर्पित है. झारखंड ने अपनी अलग पहचान स्थापित की है और अब विकास के हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित करते हुए नई ऊंचाइयों को हासिल करना है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह राज्य खून-पसीने से सींचा गया है. लंबे संघर्ष के बाद राज्य का निर्माण हुआ. अपने हक-अधिकार के लिए, कानूनी व राजनीतिक हर संघर्ष के लिए राज्य सक्षम है. उन्होंने कहा कि पखवाड़े में आज्य के विभिन्न जिलों व सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आई दीदियों और महिला समूहों के उत्पादों को प्रदर्शित व विक्री की जा रही है. उनके उत्पादों का एक बड़ा बाजार मिला है. जहां लोग अवलोकन कर एक ओर प्रेरित हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर उनके उत्पाद की बिक्री होने से आर्थिक मजबूती आ रही है. जेल में रह रहे बंदियों के मानवीय व्यवहार से संबंधित “द झारखंड प्रिजन जर्नल 2025” पुस्तिका का विमोचन किया गया. (नीचे भी पढ़े)

वहीं वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा निर्मित फिल्म ‘अरण्य’ का कटेन रेजर की प्रस्तुति हुई. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया गया. इसमें मुख्य रूप से पुलिस पदाधिकारी व जवानों को पुलिस सेवा के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक से अलंकृत किया गया. वहीं राज्य के विभिन्न जिलों में विभिन्न विभागों में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी, कर्मी, खिलाड़ी और कलाकारों को भी सम्मानित किया गया. इसके अलावा मैट्रिक, इंटर, इंजीनियरिंग आदि परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि, लैपटॉप आदि से सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विशिष्ट अतिथिगणों द्वारा कार्यक्रम स्थल के निकट विभिन्न विभागों के समन्वय से लगे स्टॉलों का परिभ्रमण एवं अवलोकन किया गया. विभागों की उपलब्धियों पर केन्द्रित गतिविधियों व कार्यक्रम को सभी ने सराहना की. इस अवसर पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपक विरुआ, मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पाण्डेय, सिंह, मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, मंत्री शिल्पी नेहा तिकी, सांसद राज्य सभा महुआ माजी, महापौर रांची रोशनी खलखो, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सुरेश कुमार बैठा, विधायक ममता देवी, झारखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, राज्य सरकार के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, वरीय पुलिस अधिकारीगण, राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

संबंधित खबरें

  • Jharkhand Special session-झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में एमएमडीआर के खिलाफ प्रस्ताव पारित, सीएम ने कहा- झारखंड को हर साल 13 हजार करोड़ के राजस्व का नुकसान, केंद्र ने व्यापारियों के हित में किया संशोधन26 नवम्बर 2026
  • jamshedpur ho youth meet 2026 sirjon- आदिवासी हो समाज युवा महासभा का दो दिवसीय ‘हो यूथ मीट 2026 सिरजोन’ सिदगोड़ा में 28-29 को, तैयारी अंतिम चरण में,10 महत्वपूर्ण विषयों पर होगी ओपन चर्चा26 नवम्बर 2026
  • Jharkhand lawn ball players meet cm hemant : लॉन बॉल विजेता टीम के खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट, मुख्यमंत्री ने जीत पर सभी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं24 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: छात्रझारखंड समाचारमहिलामुख्यमंत्रीरांची समाचार
Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur successful rare surgery in mgm : एमजीएम अस्पताल के ईएनटी विभाग में हुई दुर्लभ व जटिल सर्जरी, 50 वर्षीया महिला को 30 साल पुरानी गांठ से मिली निजात
कोल्हान न्यूज़

Jamshedpur successful rare surgery in mgm : एमजीएम अस्पताल के ईएनटी विभाग में हुई दुर्लभ व जटिल सर्जरी, 50 वर्षीया महिला को 30 साल पुरानी गांठ से मिली निजात

नवम्बर 28, 2026
jamshedpur bihar association : बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में ‘यंग माइंड्स, फ्यूचर लीडर्स’ विषय पर मोटिवेशनल सेशन, दूसरे सत्र में समाज में मीडिया की भूमिका और उनकी चुनौतियों पर हुआ पैनल डिस्कशन, आइपीएस सौरभ ने दिया सफलता का मंत्र
खबर

Jamshedpur mmdp kit distributed to five patients : झारखंड स्थापना दिवस पर पांच फाइलेरिया मरीजों को दी गई एमएमडीपी किट, मरीजों को प्रभावित अंगों की साफ-सफाई व देखभाल की जानकारी भी दी गई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Jamshedpur rural hungama in public hearing on rakha copper mines : राखा कॉपर ताम्र खदान पर आयोजित जन सुनवाई में पूर्व कर्मचारियों का हंगामा, 1997 के वेतन समझौते के एरियर भुगतान पर उठाया सवाल, कर्मचारी पुत्रों को नौकरी में प्राथमिकता देने की रखी मांग

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 28, 2026

जादूगोड़ा : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की राखा कॉपर की भूमिगत खदान व प्रोसेसिंग प्लांट में पर्यावरण क्षति को लेकर प्रदूषण...

Jamshedpur mahatma jyotiba phule remembered : महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, वक्ताओं ने स्व फुले के अवदानों को किया याद, ज्योतिबा फुले कल्याण न्यास के आयोजन में 72 यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur mahatma jyotiba phule remembered : महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, वक्ताओं ने स्व फुले के अवदानों को किया याद, ज्योतिबा फुले कल्याण न्यास के आयोजन में 72 यूनिट रक्त संग्रह

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले कल्याण न्यास एवं...

Jamshedpur new ssp office building inaugurated : जमशेदपुर में एसएसपी कार्यालय के नये भवन का समारोह पूर्वक हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधा युक्त कार्यालय से पुलिस के कामकाज में होगा गुणात्मक सुधार

Jamshedpur new ssp office building inaugurated : जमशेदपुर में एसएसपी कार्यालय के नये भवन का समारोह पूर्वक हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधा युक्त कार्यालय से पुलिस के कामकाज में होगा गुणात्मक सुधार

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस प्रशासन को आधुनिक और बेहतर कार्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक...

jamshedpur short film festival-बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्म महोत्सव ‘शॉर्ट्स’ का शुभारंभ, रविवार को दिखायी जायेगी नौ फिल्में

jamshedpur short film festival-बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्म महोत्सव ‘शॉर्ट्स’ का शुभारंभ, रविवार को दिखायी जायेगी नौ फिल्में

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस (सीएफई) में दो दिवसीय जमशेदपुर का वार्षिक लघु फिल्म महोत्सव शॉर्ट्स 2026 (19वें संस्करण)...

west singhbhum suicide-चाईबासा में टेंट संचालक ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

west singhbhum suicide-चाईबासा में टेंट संचालक ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 28, 2026

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर थाना अंतर्गत काजल टेंट हाउस के मालिक उज्जवल कुमार दास ( 45 )...

west singhbhum Khasmahal land survey- बड़ाजामदा में खासमहल जमीन की हुई मापी, चर्चाओं का बाजार गर्म

west singhbhum Khasmahal land survey- बड़ाजामदा में खासमहल जमीन की हुई मापी, चर्चाओं का बाजार गर्म

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 28, 2026

नोवामुंडी: पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा में शनिवार को अंचल प्रशासन की ओर से खासमहल जमीन की मापी शुरू कराई...

Jamshedpur rural ecological park inaugurated : चाकुलिया के आमलागोड़ा के पास नवनिर्मित इकोलॉजिकल पार्क का हुआ उद्घाटन, पार्क क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन व बेरोजगारों के लिए रोजगार का बनेगा माध्यम, देखें video

Jamshedpur rural ecological park inaugurated : चाकुलिया के आमलागोड़ा के पास नवनिर्मित इकोलॉजिकल पार्क का हुआ उद्घाटन, पार्क क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन व बेरोजगारों के लिए रोजगार का बनेगा माध्यम, देखें video

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 28, 2026

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के आमलागोड़ा गांव के पास वन विभाग की ओर से करोड़ों की लागत...

Tata workers union visit of AIMA team : ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के 45 प्रतिनिधियों ने किया टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा, जाना प्रबंधन और यूनियन के आपसी सौहार्द का राज

Tata workers union visit of AIMA team : ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के 45 प्रतिनिधियों ने किया टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा, जाना प्रबंधन और यूनियन के आपसी सौहार्द का राज

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (आइमा) से जुड़ी विभिन्न कंपनियों से के लगभग 45 प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर स्थित टाटा...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural hungama in public hearing on rakha copper mines : राखा कॉपर ताम्र खदान पर आयोजित जन सुनवाई में पूर्व कर्मचारियों का हंगामा, 1997 के वेतन समझौते के एरियर भुगतान पर उठाया सवाल, कर्मचारी पुत्रों को नौकरी में प्राथमिकता देने की रखी मांग

Jamshedpur mahatma jyotiba phule remembered : महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, वक्ताओं ने स्व फुले के अवदानों को किया याद, ज्योतिबा फुले कल्याण न्यास के आयोजन में 72 यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur new ssp office building inaugurated : जमशेदपुर में एसएसपी कार्यालय के नये भवन का समारोह पूर्वक हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधा युक्त कार्यालय से पुलिस के कामकाज में होगा गुणात्मक सुधार

jamshedpur short film festival-बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्म महोत्सव ‘शॉर्ट्स’ का शुभारंभ, रविवार को दिखायी जायेगी नौ फिल्में

west singhbhum suicide-चाईबासा में टेंट संचालक ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

west singhbhum Khasmahal land survey- बड़ाजामदा में खासमहल जमीन की हुई मापी, चर्चाओं का बाजार गर्म

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News