
जमशेदपुर : टाटा स्टील की पहली महिला वाइस प्रेसिडेंट अतरई सरकार को टाटा वर्कर्स यूनियन ने सम्मानित किया. इसके तहत अतरई सरकार का यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय ने संयुक्त रुप से फूल का बुके देकर सम्मानित किया. यह सम्मान तब दिया गया, जब बुधवार को यह समझौता होना था. इसके बाद तय हुआ कि यूनियन का दौरा गुरुवार को नामित वीपी एचआरएम करेंगी. वे गुरुवार को यूनियन के अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे और फिर चले जायेंगी. इस दौरान वे यूनियन के सारे कार्यों को समझेंगे और अपने कार्यों से सबको अवगत करायेंगे. उनकी सोच और यूनियन की सोच का आदान प्रदान किया जायेगा.





