
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू ने सभी पंचायत के स्वयं सेवकों के साथ बैठक की. बैठक में स्वयं सेवकों को पंचायतों में नए योगदान देने वाले पंचायत सचिव की जानकारी दी गई, साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लंबित आवासों का समीक्षा की और जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया है. श्री साहु ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के नये स्वीकृत आवासों को ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया है. आवास निर्माण का कार्य में प्रगति कैसे लायी जाय और कैसे आवास का कार्य जल्द पूर्ण हो इस विषय पर जानकारी दी. बैठक में प्रखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास, सभी स्वयं सेवक उपस्थित थे.







