
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय के सभागार में निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी ने मुखिया,पंचायत सचिव के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में रोजगार सेवक, प्रखंड पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. बैठक में सभी पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिवों से पंचायतों में क्रियान्वित विकास योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की और कार्य में प्रगति लाने हेतु अपेक्षित सहयोग की बात कहते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. बैठक में वरीय पदाधिकारी ने सभी ग्राम रोजगार सेवक और पंचायत सचिवों से मनरेगा अन्तर्गत अपने-अपने पंचायतों में ज्यादा डोभा, तालाब टीसीबी, नाडेप पीट आदि योजना ज्यादा से ज्यादा लेने की बात कही और सभी को लक्ष्य देते हुए दो दिनों के अन्तर अभिलेख प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है. योजनाओं को कर्मठता पूर्वक सफल तरीके से संपादित करने और प्राक्कलन एवं मनरेगा के प्रवाधान के आधार पर ही काम कराने का निर्देश दिया है.







