
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग गुरुवार को होने जा रहा है. इस कमेटी मीटिंग में एकाउंट पारित कराया जायेगा. चार माह के एकाउंट को एक साथ पारित कराया जा रहा है. इसको लेकर कमेटी मेंबरों को भी कमेटी मीटिंग का इंतजार है क्योंकि चार माह के बाद यह कमेटी मीटिंग हो रही है. इसके अलावा वेज रिवीजन समझौता समेत कई मुद्दे है, जिसको लेकर वार्ता होना है. वैसे इसमें एनी अदर मैटर (कोई अन्य मुद्दा) उठाने का मुद्दा को शामिल नहीं किया गया है. वैसे कई लोगों ने अपने सवाल एडवांस में दे दिया है. नियमत: पहले सवाल उठाने की इजाजत मांगने वाले को हर हाल में सवाल उठाने की इजाजत दी जानी चाहिए, लेकिन सवाल उठाने मिलेगा या नहीं, इसको लेकर काफी संशय की स्थिति है. बताया जाता है कि यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद और महामंत्री सतीश सिंह के बीच यह वार्ता हो चुकी है कि किसी को यह कहते हुए सवाल उठाने की इजाजत नहीं दी जाये क्योंकि इसमें एनी अदर मैटर नहीं है और अगले कमेटी मीटिंग में सारे लोगों को सवाल उठाने दिया जायेगा. वैसे नियमत: भी अगर चलेगा तो दो माह बाद यूनियन का कमेटी मीटिंग होना है, वैसे इस बार आपको बता दें कि चार माह बाद कमेटी मीटिंग बुलायी जा रही है.




