
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में शनिवार को छुट्टी दे दी गयी है. 21 नवंबर को उनको छुट्टी दी गयी है जबकि रविवार 22 नवंबर को काम पर बुलाया गया है. इसको लेकर टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट हेड विशाल बादशाह की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. इसके तहत जेनरल ऑफिस समेत तमाम विभागों को यह आदेश दिया गया है. विभाग की ओर से अलग-अलग सेवाओं को बहाल करने के लिए विशेष कदम उठाया गया थै. इसके लिए तमाम विभागों के कर्मचारियों को जानकारी दे दी गयी है. शनिवार को छठ महापर्व का दूसरा अर्घ्य होता है, जिसको देखते हुए यह बदलाव किया गया है. इससे कर्मचारियों को काफी लाभ मिलने वाला है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




