
चाकुलिया : बांदना पर्व ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण बड़े ही उत्साह के साथ मनाते है. गां -गांव में ग्रामीण परंपरा के मुताबिक अपने अपने मवेशियों को मैदान में लाकर खुटा से बांधकर मांदर और धमसा बजाकर मवेशियों को नचाकर गोरू खुटान मनाते है. सोमवार को प्रखंड की बेंद पंचायत के झरिया गांव में बैल खुटान के साथ बांदना पर्व संपन्न हुआ. गांव में बांदना पर्व के अंतिम दिन बैल को खुटा में बांधकर नचाया. गोरू खुटान के साथ बांदना पर्व सम्पन्न हुआ.मौके पर कुड़मी समाज के लोगों ने कहा कि गोरू खुटान उनकी संस्कृति से जुड़ा पर्व है. कहा कि कोविड 19 के मद्देनजर सरकार द्वारा घोषित नियमों का पालन करते हुए गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
मौके पर उपेन्द्रनाथ महतो, निर्मल महतो, राहुल महतो, अजय महतो, देवेन्द्र महतो, रूदेश्वर महतो, विश्वजीत महतो समेत अन्य उपस्थित थे.







