
जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से सेफ्टी, हेल्थ और इनवायरमेंट (एसएचइ) का अवार्ड दिया गया. इस एक्सीलेंस अवार्ड को पहली बार डिजिटल तरीके से दिया गया. सेफ्टी, हेल्थ और इनवायरमेंट में बेहतर काम करने वालों को यह सम्मान दिया गया, जिसमें टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक चटर्जी, वीपी सेफ्टी, हेल्थ व सस्टेनेबिलिटी संजीव पॉल समेत तमाम वीपी ने हिस्सा लिया. इस मौके पर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि सेफ्टी की शुरुआत कंपनी ने काफी पहले कर दिया था और यह हमारे दिमाग में प्रवेश कर चुका है. हमें इसके प्रति कमिटमेंट, पैसन चाहिए, जिससे एक सांस्कृतिक बदलाव सेफ्टी की दिशा में हो सके. इस मौके पर बेहतर काम करने वालों को सम्मानित करने पर उन्होंने बझाई भी दी. जहां किसी तरह की कोई दुर्घटना नहीं घटी, वहां के कर्मचारियों को एमडी ने सराहना भी की. इस मौके पर वीपी सेफ्टी संजीव पॉल ने कहा कि बेहतर इक्वीप मेंट के अलावा वर्ल्ड क्लास कर्मचारियों की बदौलत बेहतर सेफ्टी और हेल्थ पर काम किया जा रहा है, जिससे जीरो एक्सीडेंट पर कंपनी को संचालित करने के लक्ष्य पर आगे बढ़ा जा सकता है. इस मौके पर टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी विजय कुमार निराला ने सेफ्टी रिवार्ड पर विस्तार से प्रकाश डाला. टाटा स्टील के चीफ इनवायरमेंट अमित रंजन चक्रवर्ती ने रिड्यूस, रिकवर, रियूज और रिसाइकिल पर जोर दिया. इस मौके पर सेफ्टी इवेंजलिस्ट अवार्ड (सेफ्टी को बेहतर प्रचारित करने) पर हेड ओएमक्यू डिवीजन वेड प्रोसेसिंग आदर्श अग्रवाल, ट्यूब डिवीजन के इइआइ के सीनियर मैनेजर अमित राय, स्टील मैनुफैक्चरिंग डिवीजन लाइम प्लांट ऑपरेशन के सीनियर मैनेजर नरेश कुमार दहाल, एसएमएस एंड एलसीपी टाटा स्टील कलिंगानगर के सीनियर मैनेजर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस हरिओम शर्मा को दिया गया. सेफ्टी की सर्वोच्च पथ प्रदर्शक, सेफ्टी की सर्वोच्च हेल्थ पथ प्रदर्शक (टार्च बियरर) और एपेक्स इनवायरमेंट पथ प्रदर्शक का अवार्ड क्रमश: झरिया डिवीजन इंजीनियरिंग सर्विसेज, खड़गपुर के बियरिंग डिवीजन, टाटा स्टील के एलडी 2 स्लैब कास्टर को अवार्ड दिया गया. यह अवार्ड 13 अलग-अलग श्रेणियों में बेहतर काम करने वालों को सम्मान देने के लिए शुरू किया गया है ताकि सेफ्टी के प्रति लोगों का रुझान बढ़े.



