
जमशेदपुर: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर छठ घाट का जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय एवं सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह के साथ-साथ कार्यकर्ता ने छठ पूजा की तैयारी का जायजा लिया. साथ ही साथ व्रतधारियों के लिए और भी क्या अच्छा हो सकता है इस संबंध में विधायक सरयू राय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के जो गाइडलाइन है उसी के अनुसार छठ व्रतधारी अपने आप को सुरक्षित रखते हुए कर पूजा-अर्चना करें.
उन्होंने कही कि छठ घाटों पर आपको सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन, मास्क या फेस कवर का इस्तेमाल करना चाहिए,ताकि कोरोना का संक्रमण न फैले, इसके लिए लोगों को सावधानियों पर ध्यान देना जरूरी है. पूजा में लोगो की आस्था भी जुड़ी हुई है.

इधर बागबेड़ा में बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुबोध झा के द्वारा नवनिर्मित छठ घाटों में पानी की व्यवस्था जुस्को की ओर से कराई जा रही है. उक्त घाट अलग अलग क्षेत्रो में निर्मित कराकर पानी की व्यवसस्था की जा रही है ताकि नदी व तालाब घाट पर ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं हो. छठव्रती के साथ कम लोग ही पूजा करने के लिए आए ताकि भीड़ पर अंकुश लग सके. कोरोना महामारी में सावधानी ही सबसे बड़ा उपाय है.







