
जमशेदपुर : टाटा संस के एमिरेट्स चेयरमैन रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर मुंबई स्थित टाटा समूह के बॉम्बे हाउस के बाहर आवारा कुत्तों के साथ की तस्वीर को साझा की है. इस तस्वीर में रतन टाटा बॉम्बे हाउस के बाहर आवारा कुत्तों को खाना खिलाते दिख रहे हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्होंने आवारा कुत्तों के साथ अपनी दिवाली मनाई. दरअसल ये कुत्ते आवारा नहीं है. यह रतन टाटा के पाले हुए स्ट्रीट डॉग है. बॉम्बे हाउस के बाहर घूमने वाले करीब 4 कुत्तों को रतन टाटा ने गोद लिया हैज़ जिसका लालन-पालन का खर्च वे खुद वहन करते हैं.

इसके साथ ही उन्होंने एक कुत्ते का नाम भी जिक्र किया है जिसका नाम उन्होंने गोवा रखा है. उनके चाहने वाले ने गोवा नाम पर सवाल पूछा तो रतन टाटा ने उसका जवाब भी बखूबी लिखा और एक स्टोरी बताये कि कैसे एक आवारा कुत्ता का नाम गोवा उन्होंने रखा. उन्होंने बताया कि वे गोवा के ट्रिप पर थे. इसी दौरान उनके एक साथी की कार में वह एक स्ट्रीट डॉग का बच्चा कार की डिक्की में साथ में मुंबई तक चला आया, जिसके बाद से वह उनके साथ बॉम्बे हाउस के बाहर ही रहते हैं. इस कारण उन्होंने उस कुत्ते का नाम गोवा रख दिया. उनके इंस्टाग्राम के पोस्ट को लोगों ने हाथों-हाथ लिया है. करीब 6.50 लाख लोगों ने इस को लाइक किया है और वह भी कुछ घंटे में ही इतने लाइक आए हैं और इतने ही कमेंट भी लोगों ने किए हैं.






