
जमशेदपुर : टाटा संस के एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा की इंसानियत और नेक दिल होने के कई कहानियां सामने आयी है. लेकिन शनिवार को श्री टाटा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिससे हर कोई भावुक हो जायेगा. आपको मालूम होगा कि रतन टाटा आवारा कुत्तों की सेवा भी करते है. वे दिवाली के वक्त एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे चार आवारा कुत्तों को गोद लेकर उनके साथ दिवाली मनायी थी. ऐसा ही एक कहानी अपने इंस्टा पोस्ट में रतन टाटा ने शेयर किया है. इस पोस्ट में रतन टाटा ने शेयर किया है कि एक आवारा कुत्ता उनके घर के आसपास था, जो एक कार की चपेट में आ गया था. उसको एक संस्था ने अस्पताल तक पहुंचाया, जहां उसका ऑपरेशन हुआ, लेकिन उसके पिछला पैर काम नहीं कर रहा है. इसके बाद उसको कई सारी थेरेपी दी गयी, जिसके बाद अब वह कुत्ता उठ खड़ा हुआ है. उसको एक व्हील चेयर भी उपलब्ध करा दिया गया है, जिसके जरिये अब वह आवारा कुत्ता दौड़ने भी लगा है. लेकिन उन्होंने एक मार्मिक अपील की है कि वह अब दौड़ने तो किसी तरह लगा है, लेकिन उनको भी घर चाहिए, क्या कोई उसको घर दिला पायेगा.





