
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती में संचालित हो रहे अवैध ड्रग्स के कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रहा है. बीते दिनों कुख्यात ड्रग पेडलर डॉली परवीन की गिरफ्तारी के बाद ऐसा लग रहा था, कि अब इलाके में ब्राउन शुगर के कारोबारियों पर नकेल कसी जा सकेगी, लेकिन अभी भी इलाके में ड्रग्स माफिया सक्रिय हैं. वैसे जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है. जहां आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने मुस्लिम बस्ती में छापेमारी करते हुए नगमा खातून उर्फ लाली को गिरफ्तार करते हुए गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी देते हुए सरायकेला एसपी मोहम्मद अर्शी ने बताया, कि अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में ब्राउन शुगर बेचने और मुस्लिम बस्ती में ड्रग्स पहुंचाने का जुर्म स्वीकार कर लिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आई महिला तस्कर मुख्य रूप से ड्रग्स पेडलर है. वहीं उन्होंने बताया की अवैध ड्रग्स और शराब के खिलाफ जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा.





