
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है. इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार दबाव बढ़ाया गया है और लामबंदी तेज कर दी गयी है. इस कड़ी में सत्ता पक्ष के लोगों ने रविवार को डब्लूआरएम मर्चेंट मिल्स, फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल समेत अन्य विभाग के कमेटी मेंबरों के साथ मीटिंग की. इस मीटिंग के दौरान तमाम कमेटी मेंबरों को सत्ता पक्ष (अरविंद, शैलेश, आलम टीम) टीम के द्वारा अभी तक जो कमेटी मेंबर के साथ वार्ता है, उसके विषय में बताया गया और चुनाव कमेटी के गठन को लेकर जो प्रक्रिया अपनायी गयी है, उसकी जानकारी दी गई. कमेटी मेंबरों ने एक स्वर में कहा कि हमारी टीम जो भी निर्णय लेगी, उसमें हम पूरे दमखम के साथ टीम के साथ खड़ा रहेंगे. मीटिंग के बाद हम लोगों ने देखा कि पिछले 4 दिन में कुल 142 कमेटी मेंबरों से हम लोगों ने विचार-विमर्श किया. आने वाले दो दिनों में बाकि विभागों के कमेटी मेंबरों के साथ वार्ता कर जल्द से जल्द चुनाव पदाधिकारी और चुनाव कमेटी का गठन किया जाएगा. मीटिंग के दौरान डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, भगवान सिंह, शत्रुघ्न राय, सहायक सचिव धर्मेंद्र उपाध्याय, नितेश राज, कोषाध्यक्ष प्रभात लाल, पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह एवं कमेटी मेंबरों में रणवीर सिंह, आरके मिश्रा, आरके सिंह, मोहम्मद एजाज, योगेंद्र सिंह, श्याम सुंदर गोप, रवि उपाध्याय, परवीन ओसका समेत अन्य उपस्थित थे.

दूसरी ओर, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव कमलेश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि हमारी टीम हर निर्णय में लोकतांत्रिक तरीके से तमाम कमेटी मेंबरों से बातचीत कर ही लेगी ना कि विपक्ष की तरह पहले प्रत्याशी को घोषणा कर उसे कमेटी मेंबरों के ऊपर थोपा जाएगा. उपचुनाव में भी हमारे टीम के तमाम लोगों ने चुनाव की नौबत ना आए, इस कारण चुनाव पदाधिकारी और चुनाव कमेटी की घोषणा की गई थी. अधिकांश कमेटी मेंबरों का मत हमारी टीम के साथ है. कुछ लोग हमारी टीम को तोड़ने के लिए तरह-तरह की अफवाहें उड़ा रहे हैं, जिसमें पदाधिकारियों का चयन भी हमारे टीम की तरफ से हो गया है. यह झूठी अफवाह उड़ाई जा रही है कि हमारी टीम के तमाम पदाधिकारियों का गठन सर्वसम्मति से तय किया जाएगा. हमारी मजबूत टीम के सामने विपक्ष का सुपड़ा साफ होना तय है. दूसरी ओर, विपक्ष के नेताओं की बैठक भी हुई. ट्यूब डिवीजन के कमेटी मेंबरों की बैठक आगामी टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव को लेकर जेडीसी चेयरमैन आरआर सिंह के आवास पर हुई, जिसमें रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) चुनाव को लेकर टुन्नु और सतीश के कैंडिडेट को अपना वोट देने का निर्णय लिया गया. बैठक में सरोज कुमार सिंह, रंजीत झा, बृजेश कुमार सिंह, प्रज्ञानंद, धनंजय कुमार और मनोज मिश्रा ने अपने विचार रखे. बैठक में सभी कमेटी मेंबरों ने एक दूसरे को मदद करते हुए आगामी चुनाव में लड़ने का निर्णय लिया. यह भी निर्णय लिया गया कि टाटा वर्कर्स यूनियन को भयमुक्त और कर्मचारियों के हित में सर्व सुलभ बनाने हेतु टून्नू और सतीश की टीम ही सक्षम है. इसके सिवा कोई विकल्प नहीं है. सब ने यह प्रण लिया कि सभी एक दूसरे के चुनाव क्षेत्र में एक दूसरे को मदद करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरी की पूरी ट्यूब्स की टीम चुनाव जीते और मजबूती के साथ यूनियन में जाएं और वहां पर यूनियन के गठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए. बैठक में सभी कमेटी मेंबरों ने एक दूसरे को मदद करते हुए आगामी चुनाव में लड़ने का निर्णय लिया. यह भी निर्णय लिया गया कि टाटा वर्कर्स यूनियन को भयमुक्त और कर्मचारियों के हित में सर्व सुलभ बनाने हेतु टून्नू और सतीश की टीम ही सक्षम है. इसके सिवा कोई विकल्प नहीं है. सब ने यह प्रण लिया कि सभी एक दूसरे के चुनाव क्षेत्र में एक दूसरे को मदद करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरी की पूरी ट्यूब्स की टीम चुनाव जीते और मजबूती के साथ यूनियन में जाएं और वहां पर यूनियन के गठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए.



