
जमशेदपुर : टाटा स्टील का क्वार्टर एलॉटमेंट सारे कर्मचारियों के लिए खोल दिया गया है. क्वार्टर एलॉटमेंट सिस्टम को काफी दिनों से बंद रखा गया था. कोरोना को देखते हुए सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही क्वार्टर का एलॉटमेंट किया जा रहा था या फिर बदलाव करने की इजाजत थी. करीब आठ माह से ही इसको बंद रखा गया था. क्वार्टर को लेकर कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. बुधवार को यह तय किया गया कि एक जनवरी 2021 से सभी कर्मचारी को सामान्य तौर पर क्वार्टर का आवंटन यानी एलॉटमेंट किया जा सकेगा. ऑनलाइन एलॉटमेंट की सारी सुविधाएं जो पूर्व में थी, उसको बरकरार रखा गया है. अब कर्मचारी ऑनलाइन इसके लिए आवेदन देंगे और जो पहले एलॉटमेंट का सिस्टम था, उसी सिस्टम के तहत सबको क्वार्टर मिल जाया करेगा. इसके बाद से सारे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है क्योंकि आठ माह में काफी कर्मचारी है, जो अपने क्वार्टर के लिए दौड़ रहे थे और हर हाल में चाहते थे कि क्वार्टर एलॉटमेंट की शुरुआत हो, जिसके तहत यूनियन ने पहल की, जिसके बाद कर्मचारियों के एलॉटमेंट की शुरुआत कर दी गयी है.





