
जमशेदपुर : मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माज़िद उर्फ़ मोहम्मद कमाल की गुजरात एटीएस द्वारा जमशेदपुर से गिरफ्तारी के बाद शहर की पुलिस अलर्ट पर थी. इधर कुट्टी का पुलिस वेरिफिकेशन टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल द्वारा किए जाने की जानकारी के बाद भाजपा ने टेल्को थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. शिकायत के बाद डीजीपी एम वी राव ने कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए है. पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने मामले में संज्ञान लिया है. देर शाम राज्य पुलिस मुख्यालय ने इस प्रकरण में टेल्को थाना के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर ट्विटर पर ही जमशेदपुर के एसएसपी को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किया है. डीजीपी के आदेश के बाद अब टेल्को थाना प्रभारी सहित प्रशिक्षु दारोगा महबा मिंज पर कार्रवाई की जाएगी. बता दे की दाऊद के करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी को मो कमाल बनाने में टेल्को थाना में पीएसआई महबा मिंज ने ही पुलिस वेरिफिकेशन किया था. इस रिपोर्ट पर टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल ने है हस्ताक्षर किया था.




