
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ चुके एमइडी इलेक्ट्रिकल के कद्दावर कमेटी मेंबर अरुण सिंह को सत्ता पक्ष की आर रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, शहनवाज आलम और शैलेश सिंह की टीम ने साधने में कामयाबी हासिल की थी. अरुण सिंह ने पहले यह कहा था कि वे यूनियन चुनाव में अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे और टॉप थ्री के दावेदार होंगे, लेकिन बुधवार को उनके जन्मदिन पर कुछ अलग ही बातें लिखी हुई, उनका बयान आया. अरुण सिंह ने सत्ता पक्ष के टीम के रणनीतिकार आरसी झा के साथ मिलकर उन्होंने जन्मदिन मनाया. जनमदिन मनाने के दौरान कमेटी मेंबर सुभाष, पीके सिंह, आरके सिंह समेत कई अन्य कममेटी मेंबर भी थे. आरसी झा की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि अरुण कुमार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनकी कोर टीम की बैठक हुई. बैठक में यूनियन के आने वाले चुनाव पर चर्चा की गई. काफी विचार विमर्श के बाद यह तय किया गया कि अगले हफ्ते तक सभी साथी कमिटी मेम्बरों और पिछले चुनाव में साथ रहे उम्मीदवारों से रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद पुनः बैठक कर आने वाले चुनाव में अपने टीम की रणनीति तय कर ली जाएगी. पिछले दिनों मीडिया में आए तीसरे मोर्चे की खबरों पर यह बताया गया कि साथी कमिटी मेम्बरों के तरफ से आए कई सुझावों में यह भी एक महत्वपूर्ण सुझाव था परंतु यह टीम की तय रणनीति नहीं है. जैसे ही टीम की रणनीति तैयार हो जाएगी, मीडिया के माध्यम से सभी मजदूर साथियों को अवगत कराया जाएगा.




