
Chakuliya : चाकुलिया प्रखण्ड की कालियाम पंचायत के कालियाम, गोदराशोल, हाथीभारी और कालियाम गांव में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ईवीएम/वीवीपैट की प्रदर्शनी लगाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. सभी मतदाताओं को ईवीएम मशीन द्वारा मॉक पोल के माध्यम से वोटिंग की प्रक्रिया को समझाया गया और बताया गया कि मतदान के दौरान जब हरे रंग की बत्ती बैलट यूनिट में जलती है तो मतदाता के लिए बटन दबाना है एवं बटन दबाने के पश्चात 7 सेकंड तक मतदाता ने जिसे वोट दिया है, उस प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह वीवीपैट में दिखेगा. बीप की आवाज आएगी तब यह समझना चाहिए कि उस मतदाता का वोट कास्ट हो गया है. इसके अलावा उपस्थित सभी मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग का महत्व भी बताया गया और अपील किया गया कि वोट जरूर करें. कुल 450 मतदाताओं ने मॉक पोल में भाग लिया. इस अवसर पर अमित कुमार यादव, प्रखण्ड समन्वयक, पंचायत सचिव/रोजगार सेवक, संबंधित पर्यवेक्षक, बीएलओ समेत अन्य उपस्थित थे.




