
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव का निर्वाचन क्षेत्रों की सूची को रात 7.30 बजे के बाद लगा दी गयी. चुनाव पदाधिकारी संतोष सिंह के साथ-साथ चुनाव समिति के सारे छह सदस्यों ने चुनाव के लिए जारी किये गये निर्वाचन क्षेत्रों की सूची पर हस्ताक्षर किया गया. पीके सिंह और एके सिंह मुखिया ने हस्ताक्षर पहले नहीं किया था. बाद में किसी व्यक्ति के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद नये निर्वाचन क्षेत्रों की सूची जारी कर दी गयी. इस दौरान बड़े पैमाने पर सीटों में बदलाव किया गया है. करीब 90 सीटों को पिछले चुनाव के वनस्पत बदल दिया गया है. 50 से 60 ऐसा सीट है, जहां पिछले बार का सीट सारी संख्या होने के बावजूद इसको बदल दिया गया. वैसे चुनाव पदाधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि चुनाव का सीट नियमों के तहत बनाया गया है. नियम के मुताबिक, कुल वोटरों की संख्या को 214 सीट से भाग देने के बाद जो आयेगा, उसके मैनपावर पर एक सीट बनेगा और यह भी प्रावधान है कि 30 फीसदी ऊपर या नीचे लाया जा सकता है. निर्वाचन क्षेत्रों के सीट निर्धारण का विरोध भी शुरू हो गया है. करीब 90 सीटों को बदल दिया गया है, जिसका जोरदार विरोध तेज हो चुका है. वैसे आपत्ति जमा करने का समय 21 जनवरी गुरुवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, जिसके आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल सूची जारी की जायेगी.





