
जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत लोको कॉलोनी रेलवे फाटक के समीप गुरुवार सुबह एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. आशंका जताई जा रही है, कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक कौन है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



