
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में शुक्रवार को डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय ने अपनी टीम के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. संवाददाता सम्मेलन में सहायक सचिव नितेश राज, अरुण सिंह, आरसी झा, अंजनी पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान अरविंद पांडेय ने बताया कि संजीव चौधरी टुन्नू और सतीश सिंह सिर्फ व्यक्तिवाद और जातिवाद को लेकर चुनाव लड़ रहे है. हम लोगो ने घोषणा पत्र जारी किया है लेकिन सतीश सिंह और टुन्नु चौधरी की टीम घोषणा पत्र तक जारी नही कर पाए यानी उनके पास मजदूरहित में क्या काम करना है यह तक तय नही है. अरविंद पांडेय ने कहा कि वे लोग 24 घण्टे उपलब्ध रहेंगे और 9 साल से पदाधिकारी के रूप में मजदूरों ने काम करने का मौका दिया है. उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश किया हुं और अध्यक्ष के तौर पर आगे भी सेवा करता रहूंगा. उन्होंने उस अफवाह को भी दरकिनार कर दिया कि जिसमें यह कहा गया है कि अरविंद पांडेय बाद में चलकर दूसरे पदों के लिए चुनाव लड़ सकते है. इस पर अरविंद पांडेय ने वादा किया कि वे आज ऐलान कर देना चाहते हैं कि मजदूर इस अफवाह में नही फंसे. वे अध्यक्ष के अलावा और कोई पद पर चुनाव नही लड़ेंगे. टुन्नू-सतीश गुट कमजोर है और इस तरह के अफवाहों को हवा देकर चुनाव जीतना चाहते है. उन्होंने आरोप लगाया कि उम्मीदवारों को धमकाया जा रहा है और निर्विरोध निर्वाचित लोगो को फ़ोटो खिंचाया जा रहा है लेकिन सारे लोग उनके साथ ही है और उनकी टीम हर हाल में जीतने वाले है.



