
Jamshedpur : आज कार्तिक पूर्णिमा है. इस दिन नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व माना गया है. लौहनगरी जमशेदपुर की दोनों नदियों स्वर्णरेखा और खरकई तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. अहले सुबह से ही नदियों के तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई और अपने साथ परिवार और समाज कल्याण की कामना करते हुए जरूरतमंदों के बीच दान-पुण्य किया. जमशेदपुर के मानगो, सोनारी दोमुहानी, बागबेड़ा बड़ौदा घाट, आदित्यपुर खरकई नदी तट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान स्वयंसेवक भी नदी घाटों पर सक्रिय रहे. साथ ही जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे.



