• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 26, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-founders-day-जमशेदपुर और टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी टाटा के जन्मदिवस को लेकर तैयार हो रहा जमशेदपुर, टाटा स्टील ने की कोरोना को ध्यान में रखते हुए यह तैयारियां, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा लेंगे हिस्सा, जानिये क्या होगी जुबिली पार्क में लाइटिंग की व्यवस्था, कहां 32 गोलचक्करों पर लग रही लाइटिंग, किन बिल्डिंगों को सजाया जा रहा, कैसे लोग ले सकेंगे इस कार्यक्रम में हिस्सा, क्या है इस बार का थीम जानें

February 27, 2021
in कारपोरेट व यूनियन
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर और टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा (जेएन टाटा) की 182 वीं जयंती मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जेएन टाटा ने वर्ष 1870 के दशक में मध्य भारत में एक कपड़ा मिल के साथ अपनी उद्यमशीलता की यात्रा शुरू की. उनकी दूरदृष्टि ने भारत में स्टील और बिजली उद्योग को प्रेरित किया, तकनीकी शिक्षा की नींव रखी और भारत को औद्योगिक देशों की श्रेणी में लाने में मदद की. जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी पूरी तैयारी की जानकारी दी गयी. इस संवाददाता सम्मेलन में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी, जुस्को के एमडी तरुण डागा और जुस्को के सीनियर जीएम धनंजय मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि हर साल 3 मार्च को टाटा स्टील अन्य टाटा समूह की कंपनियों के साथ संस्थापक की जयंती मनाती है और इसके मूल में सामुदायिक कल्याण के साथ औद्योगिक भविष्य की उनकी दृष्टि अंतर्निहित है. इस वर्ष के संस्थापक दिवस का विषय “एजाइल टुडे फॉर अ सस्टेनेबल टुमौरो’(चपलता आज एक सतत कल के लिए) है. टाटा स्टील समेत सभी सफल प्रतिष्ठानों ने कार्यस्थल संस्कृति और पर्यावरण में ‘एजीलिटी’(चपलता) की महती आवश्यकता को स्वीकार किया है. ‘एजीलिटी’ हमेशा सबसे पहली पंक्ति में रही है और बदलाव को धारण करने और इसे प्रभावी करने के लिए यह लीडरों के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण गुण-धर्म है. टाटा स्टील ने एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाया है, जो कर्मचारियों और स्टेकहोल्डरों को नए क्षितिज का पता लगाने में सक्षम बनाता है और नवाचार व उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देते हुए विफलताओं से सिखाता है. इन प्रयासों ने समय के साथ टाटा स्टील जैसे संस्थानों को टिकाऊ बनने में सक्षम बनाया. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य और हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने संस्थापक जेएन टाटा की विरासत को आगे बढ़ाएं. एक सस्टेनेबल कल के लिए उनका जुनून और संकल्प आज भी हमारे द्वारा किए गए हर काम में प्रतिध्वनित होते हैं. हमें उनकी 182वीं जयंती पर उनके इस विजन का जश्न मनाने पर गर्व है. इस वर्ष, कोविड-19 के मद्देनजर समारोह सादगी के साथ मनाया जाएगा. हालांकि, संस्थापक को श्रद्धांजलि देने की भावना बरकरार है और इस अवसर को चिह्नित करने के लिए सीमित शारीरिक भागीदारी के साथ कुछ कार्यक्रम होंगे. इसके तहत जुबिली पार्क में संस्थापक को श्रद्धांजलि दी जायेगी. दो मार्च को जुबिली पार्क में शाम छह बजे संस्थापक की प्रतिमा पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और एमिरट्स चेयरमैन एन चंद्रशेखरन पहले लाइटिंग का उदघाटन करेंगे. जुबिली पार्क में लाइटिंग आम लोगों के लिए नहीं खोली जायेगी. यहां सिर्फ संस्थापक की प्रतिमा के सामने वाले एरिया और मुगल गार्डेन यानी बीच के फव्वारे वाले एरिया में लाइटिंग होगी, जिसको देखने के लिए लोग नहीं जा सकेंगे. इसके अलावा जमशेदपुर के टाटा स्टील वर्क्स मेन गेट पर संस्थापक दिवस समारोह में इस बार किसी तरह का कोई प्रदर्शनी नहीं होगी. कुछ लोगों के साथ सभी विभागों और कंपनियों के प्रतिनिधि जाकर पुष्प अर्पित कर संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसमें भी गिने चुने लोगो को ही आमंत्रित किया गया है. चाणक्य चौधरी ने बताया कि जमशेदपुर वर्क्स परिसर में स्टीलेनियम हॉल में प्रदर्शनी लगेगी, लेकिन एसएनटीआइ की प्रदर्शनी को रोक दिया गया है. सीनियर सिटीजन समेत अन्य लोगों को नहीं बुलाया गया है. बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में किसी तरह का कोई प्रदर्शनी नहीं होगी. वहां सिर्फ टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन जायेंगे. वहां संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और फिर वहां अपना संदेश देंगे. इस दौरान टाटा संस के एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा हिस्सा ले सकते है. इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. संस्थापक दिवस पर खेल का आयोजन जरूर किया जायेगा, जिसमें चुनिंदा लोगों को ऑनलाइन का लिंक दिया जायेगा, जिसके माध्यम से लोग लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे. कोरोना महामारी को देखते हुए, जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल गतिविधियों को “नो कॉन्टैक्ट“ स्पोर्ट्स जैसे रनिंग, लॉन्ग जंप और रेस वॉक तक सीमित रखा जाएगा. कोरोना को देखते हुए बाहर या विदेशों से कोई भी मेहमान नहीं आ रहे है. रतन टाटा और एन चंद्रशेखरन के अलावा कोई भी बाहरी लोग इसमें शामिल नहीं हो रहे है. टाटा स्टील के वीपी ने बताया कि किसी भी कार्यक्रम में कम से कम लोग रहे, मास्क के साथ रहें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रहे, इसकी पूरी व्यवस्था की गयी है.
जमशेदपुर के इन 32 गोलचक्करों पर हो रही है लाइटिंग (नीचे संस्थापक दिवस से जुड़ी खबरें पढ़ें. )

  • कदमा सोनारी लिंक रोड गोलचक्कर
  • टाटा स्टील एमडी के बंगला के सामने वाले पीएन बोस की प्रतिमा वाले गोलचक्कर
  • साकची जुबिली पार्क चौक
  • चमरिया गेस्ट हाउस गोलचक्कर
  • आरडी टाटा गोलमुरी गोलचक्कर
  • बर्मामाइंस ट्यूब डिवीजन गोलचक्कर
  • मानगो गोलचक्कर
  • रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस वाले गोलचक्कर
  • बेल्डीह चर्च गोलचक्कर
  • टिनप्लेट काली मंदिर गोलचक्कर
  • बारीडीह पांडेय पार्क
  • बारीडीह बाजार चौक
  • जुस्को गोलचक्कर
  • लेडी गांधी दोराबजी पार्क गोलचक्कर
  • बाग ए जमशेद गोलचक्कर
  • साकची मुख्य गोलचक्कर
  • एग्रिको सिग्नल क्रॉसिंग
  • बिष्टुपुर सेंटर प्वाइंट होटल वाला गोलचक्कर
  • कदमा जीटी हॉस्टल 1 गोलचक्कर
  • कदमा फ्लैट गोलचक्कर
  • कदमा गणेश पूजा मैदान गोलचक्कर
  • कदमा सोनारी लिंक रोड आर्ट स्कूल के पास का गोलचक्कर
  • कदमा रंकिणी मंदिर गोलचक्कर
  • टाटा पिगमेंट गेट के सामने का गोलचक्कर
  • बिष्टुपुर वोल्टास बिल्डिंग गोलचक्कर
  • बिष्टुपुर रीगल गोलचक्कर
  • बिष्टुपुर रीगल गोलचक्कर का दूसरा एरिया
  • बिष्टुपुर शांति हरि टावर के सामने का गोलचक्कर
  • टीएमएच गोलचक्कर
  • बेल्डीह चर्च गोलचक्कर
  • सर्किट हाऊस के पास वाला गोलचक्कर
  • आदित्यपुर पुल के सामने का गोलचक्कर
    जमशेदपुर के इन बिल्डिंग में होगी सजावट
  • बिष्टुपुर टाटा वर्कर्स यूनियन बिल्डिंग
  • जुस्को यूनियन ऑफिस
  • टीएमएच
  • रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस
  • साकची पारसी मंदिर
  • टाटानगर रेलवे स्टेशन
  • आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर
  • बेल्डीह चर्च स्कूल
  • बिष्टुपुर स्थित केएमपीएम कॉलेज गेट के सामने
  • टाटा पिगमेंट गेट के सामने
  • नार्दन टाउन चर्च व स्कूल ऑफ होप
  • बिष्टुपुर पोस्टल पार्क
  • गोलमुरी क्लाक टावर गोल्फ कोर्स
    टाटा स्टील परिसर में निकलने वाले जुलूस में ये सारे विभागों के लोग लेंगे भाग-मेडिकल सर्विसेज, टाटा स्टील यूटिलिटीज यानी जुस्को, जेमीपोल, टीआरएफ, टिनप्लेट कंपनी, टाटा पिगमेंट, टाटा एसेट्स मैनेजमेंट, टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट, टाटा एआइए, टाटा ब्लूस्कोप, टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड, हिमालय स्टील मिल सर्विसेज, तार कंपनी, टाटा कैपिटल, ग्रुप फाइनांस, टीसीइ, जेसीएपीसीपीएल, टाटा स्टील सेफ्टी, ओएचएस, इनवायरमेंट, सस्टेनेबिलिटी, आइबीएमडी, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट, वोल्टास, टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी, ट्यूब डिवीजन, टीक्यूएम इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट, टाटा पावर, टीसीएस, टेक्नॉलॉजी एंड न्यू मैटेरियल बिजनेस, रॉ मैटेरियल डिवीजन, आयरन मेकिंग, स्टील मैनुफैक्चरिंग डिवीजन, शेयर्ड सर्विसेज, कारपोरेट सर्विसेज सिक्यूरिटी, फायर सर्विसेज, टीएफए एंड स्पोटर्स, टीएसएएफ, सीएसआर, एविएशन, कारपोरेट कम्यूनिकेशन, सप्लाइ चेन, एचआरएम डिवीजन, जेनरल ऑफिस, मेटल जंक्शन
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

nuvoco cement performance : न्युवोको का राजस्व 13.5 प्रतिशत बढ़ा, मुनाफा 78 प्रतिशत उछला, वित्त वर्ष 2026-2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे किये घोषित
कारपोरेट व यूनियन

nuvoco cement performance : न्युवोको का राजस्व 13.5 प्रतिशत बढ़ा, मुनाफा 78 प्रतिशत उछला, वित्त वर्ष 2026-2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे किये घोषित

October 23, 2026
Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

October 13, 2026
Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली

October 13, 2026
Next Post

tata-steel-founders-day-टाटा संस के एमिरट्स चेयरमैन रतन टाटा और चेयरमैन एन चंद्रशेखरन दो दिनों तक जमशेदपुर में रहेंगे, टाटा वर्कर्स यूनियन के लोगों से होगी अहम बैठक, कई अन्य कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, जानें क्या है टाटा के दो रतनों का कार्यक्रम

tata-steel-plan-to-develop-jamshedpur-टाटा स्टील जमशेदपुर के विकास में नये आयाम जोड़ेगा, जानें क्या-क्या हो रहा विकास के नये कार्य

jamshedpur-kidnapping-सिदगोड़ा में दो बच्चों के अपहरण  का प्रयास, महिला के चिल्लाने पर दीवार फांद भागा युवक, सनसनी

jamshedpur-kidnapping-सिदगोड़ा में दो बच्चों के अपहरण का प्रयास, महिला के चिल्लाने पर दीवार फांद भागा युवक, सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

jamshedpur ivana art- कला बनी मन की अभिव्यक्ति का माध्यम,‘आर्ट ऐज थेरेपी’के साथ इवाना आर्ट के दस साल पूरे

jamshedpur congress-पांच प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

jamshedpur ivana art- कला बनी मन की अभिव्यक्ति का माध्यम,‘आर्ट ऐज थेरेपी’के साथ इवाना आर्ट के दस साल पूरे

jamshedpur congress-पांच प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

Jamshedpur chhath mahaparv preparations : टेल्को सीटू तालाब में भव्य रूप से मनेगा छठ पर्व, संध्या अर्घ के दिन होगा माता की चौकी का आयोजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News