
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था ‘एहसास’ के द्वारा शहर के प्रसिद्ध पॉलिटेक्निक कॉलेज अल कबीर पॉलिटेक्निक को हैंड फ्री सैनिटाइजर मशीन सौंपी गयी. कपाली स्थित अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में कबीर वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ मो सलीम और प्रिंसिपल जमील कैसर को मशीन सौंपी गयी. कॉलेज के एक भाग को क्वारंटाइन सेंटर में भी तब्दील किया गया है, साथ ही कॉलेज के दूसरे भाग में ऑफिस से संबंधित कार्यों को किया जा रहा है. ऐसे में कॉलेज परिसर में आवाजाही बढ़ गई है. इसको देखते हुए सुरक्षाकर्मियों को फेस शील्ड भी संस्था के द्वारा दिया गया है.

और जगहों पर भी लगायी जाएगी हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन : एहसास
एहसास की ओर से तनवीर अहसन ने बताया कि अनलॉक फेज-वन में कोरोना संकट से निपटने के लिए हैंड फ्री सैनिटाइजर मशीन और फेस शील्ड कॉलेज को दिया गया है. आने वाले दिनों में भी और अन्य जगहों पर एहसास के द्वारा हैंड फ्री सैनिटाइजर मशीनें लगायी जायेंगी.
कबीर वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ मो सलीम ने इस कार्य की सराहना करते हुए, युवाओं के योगदान को सराहा. इस दौरान कबीर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ सलीम, कॉलेज प्रिंसिपल जमील कैसर, एहसास की तरफ से जाकी अहमद, सलमान पठान, ज़ुबैर अहमद, नाशिम अहमद, इकबाल अंसारी, तनवीर अहसन समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.







