जमशेदपुर: बहरागोड़ा पुलिस ने नाबालिग को बहला- फुसलाकर भगाने के मामले में किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी बापी नायक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया है. विदित हो कि 6 दिसंबर की रात किशोरी के पिता ने इस मामले में बहरागोड़ा थाने में एक शिकायत दर्ज करायी थी.(नीचे भी पढे)
शिकायत में उन्होंने बापी नायक पिता दल्लू नायक राजलाबांध निवासी पर उसकी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया था. इसी आधार पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई करते हुए बापी नायक को नाबालिग के साथ गिरफ्तार किया है. इसके बाद पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.




