
जमशेदपुर : आधुनिक पॉवर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के निदेशक मंडल द्वारा प्रकाश तिवारी को कंपनी के प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डायरेक्टर-एमडी) के रूप में नियुक्त किया गया है. इससे पूर्व श्री तिवारी एनटीपीसी में निदेशक (ऑपरेशन) के रूप में कार्यरत रह चुके हैं. एमडी का पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, श्री तिवारी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये विभिन्न विभाग प्रमुखों के साथ अपनी पहली बैठक कर विभागीय कार्यकलापों की जानकारी प्राप्त की और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये. श्री तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा की आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के अनुभवी एवं उत्साहित युवाओं की टीम का नेतृत्व करने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं और आशान्वित हैं कि कंपनी में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को साथ में लेकर इस कंपनी को विकास के अगले चरण पर ले जाने की पुरजोर कोशिश करेंगे. वे एनटीपीसी में लंबे समय तक काम कर चुके है. वे पहले डायरेक्टर ऑपरेशन देखते थे, जिससे पहले वे एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ऑपरेश़ का पदभार संभालते थे. प्रकाश तिवारी एनआइटी रायपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट है. वे एनटीपीसी में एक्जीक्यूटिव ट्रेनीज के तौर पर 1981 में काम करना शुरू किया और करीब 38 साल तक काम किया. वे कई सारे पदों पर एनटीपीसी में रहे. वे तमिलनाडु एनर्जी कंपनी लिमिटेड कंपनी और कांति बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड में पार्ट टाइम डायरेक्टर भी थे.













