
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत थाना के बाहर सोमवार की शाम एक तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ गई. इधर सूचना पाकर बिष्टुपुर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जब जांच की तो पाया की कार चालक काफी नशे में है. युवक की पहचान आदित्यपुर निवासी सूरज कुमार सिंह के रूप में की गई. पुलिस ने जब उसे समझाने का प्रयास किया तो सूरज पुलिसकर्मियों से ही उलझ गया. पुलिस सूरज को पकड़कर थाना ले गई. थाना में सूरज ने काफी उत्पात मचाया. वह पुलिस कर्मियों से ही उलझ गई और हाथापाई करने लगा. इस मामले में बिष्टुपुर थाना के एसआई नवीन कुमार के बयान पर तेज़ी एवं लापरवाही से गाड़ी चलाना, लॉक डाउन का उल्लंघन करना, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना और पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट का मामला दर्ज कराकर सूरज के जेल भेज दिया गया है.













