
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मार्ग पर मंगलम मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में एक दम्पती गम्भीर रूप से घायल हो गए. घायल दंपत्ति रपचा के रहनेवाले बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों अपनी मोटरसाइकिल से गम्हरिया से सब्जी लेकर आदित्यपुर की ओर जा रहे थे, इसी बीच मंगलम मोड़ के समीप अंधेरा होने के कारण मोटरसाइकिल चला रहे राजा नामक व्यक्ति ने अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित मोटरसाइकिल के के साथ बीच सड़क पर ही पत्नी के साथ गिर पड़े. जहां सड़क के किनारे रखे डिवाइडर में टकराने से दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालांकि दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. उधर घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुट गई है. वैसे इस सड़क पर अंधेरा होने के कारण रात में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती है.







