आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर टीचर्स ट्रेंनिंग मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है. वहीं मृतक़ की भी पहचान नहीं हो सकी है.



