आदित्यपुर : भाजपा नेता जगनारायण गुप्ता उर्फ जगलू गुप्ता का टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया है. उन्हें ब्रेम हेमरेज के बाद टीएमएच में भर्ती कराया गया था. कल उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा. स्व. गुप्ता अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी और एक छोटी बच्ची को छोड़ गए हैं. उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जाता है कि वे गंभीर बीमारी से ग्रसित थे.



