आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल यार्ड के भीतर एक नाले से संदिग्ध अवस्था में पड़ा अधगला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. संरक्षित माने जाने वाले रेल यार्ड के अंदर इस तरह शव मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार, नाले से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने झांककर देखा तो शव दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की सूचना रेल पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव को नाले से बाहर नहीं निकाला जा सका था. प्रारंभिक तौर पर शव की पहचान मंगल लोहार के रूप में होने की चर्चा है, जो कथित रूप से अलकतरा ड्रम बस्ती का निवासी बताया जाता है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.














