
आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर- 2 स्थित आधारशिला टॉवर में अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद सरायकेला- खरसावां जिला की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से इस साल होने वाले जनगणना में राज्य में निवास कर रहे मैथिली भाषा के लोगों से भाषा के कॉलम में मैथिली भाषा दर्ज करने को लेकर परिचर्चा की गई. मौजूद वक्ताओं ने मौजूद मैथिली समाज के लोगों से एकजुट होकर जनगणना कॉलम में 10/ 162 भरने की अपील की गई. गौरतलब है कि जमशेदपुर और सरायकेला मिलाकर 27 हजार मैथिल यहां निवास करते हैं. वैसे मैथिली झारखंड की द्वितीय राजभाषा है, लेकिन मिथला भाषियों को सुविधा के नाम पर अबतक राज्य में उम्मीद के अनुरूप सुविधाएं नहीं मिल रही है. कार्यशाला में मिथलांचल के लिए वर्षों से लंबित सीधी रेल सुविधा अबतक जमशेदपुर से शुरू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई. उक्त कार्यशाला में जनगणना कॉलम में 10/ 162 को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर इसे सफल बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. इससे पूर्व सभी ने माता जानकी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान झा ने की. मंच संचालन राजीव रंजन ने की. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए महासचिव विभाष चौधरी ने करते हुए समाज को एकसूत्र में पिरोने का संकल्प लेते हुए आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों के अलावा पूरे जिले के लोगों को जनगणना कॉलम 10/ 162 को भरने के लिए जागरूक करने का भरोसा दिलाया. इस दौरान पार्षद नीतू शर्मा, नथुनी सिंह अशोक अविचल, हंसराज जैन, पारसनाथ मिश्रा, सत्यप्रकाश सुधांशु, अजय झा, विजय शंकर मिश्रा, रवींद्र चौधरी, ललन चौधरी, योगेंद्र ठाकुर, आदि मौजूद रहे.











