सरायकेला : सरायकेला जिले में अवैध शराब के खिलाफ उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के निर्देशन में अभियान चलाया गया, जिसमें आरआईटी थाना अंतर्गत भुआ जंगल और पार्वती पुर में नदी के किनारे संचालित अवैध शराब भट्ठी का खुलासा हुआ. जहां मौके पर ही अवैध शराब भट्ठी को नष्ट किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही 700 किलो जावा महुआ विनष्ट किया गया और 50 लीटर महुआ शराब ज़ब्त किया. इसमें दो संचालकों को चिन्हित किया गया है, जिनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है.













