
आदित्यपुर : आदित्यपुर: शनिवार देर रात सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आशियाना चौक स्थित एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई. गनीमत रही कि समय रहते दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. उधर मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. बताया जा रहा है कि झोपड़ी में रुई की दुकान संचालित होती थी. आग कैसे लगी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है. वहीं आग की ऊंची लपटें उठता देख क्षेत्र का बिजली काट दिया गया है, जिससे इलाके में अंधेरा छा गया है.





