रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर स्थित चार मोड़ पर वीर शहीद निर्मल महतो 72 वां जयंती मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम आजसू पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा द्वारा वीर शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का देन है कि अलग राज्य गठन हो पाया. निर्मल महतो का जो सपना था, समृद्ध झारखंड बनाना उनका उद्देश्य था, आज उनका सपना पूरा होने जा रहा है. हम सभी आदिवासी, मूलवासी को एकजुट होकर इस संघर्ष को आगे बढ़ाना है. इस अवसर पर समाजसेवी रोहित सिंह, दिनेश महतो, मुकंद महतो, रुपेश महतो, पंचायत समिति सदस्य भगवान गोप, सिगराय गागराई, जिला सचिव चंद्रशेखर बोदरा, प्रदीप महतो, निरंजन महतो, राजकुमार महतो समेत आजसू पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.





